जयंत ने चुनावी संकल्पपत्र में सुझाव देने के लिए जारी किया लिंक

चुनावी घोषणापत्र के माध्यम से राष्ट्रीय लोकदल जन-जन तक पैठ बनाने की कवायद में जुटा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:13 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:13 AM (IST)
जयंत ने चुनावी संकल्पपत्र में सुझाव देने के लिए जारी किया लिंक
जयंत ने चुनावी संकल्पपत्र में सुझाव देने के लिए जारी किया लिंक

मेरठ, जेएनएन। चुनावी घोषणापत्र के माध्यम से राष्ट्रीय लोकदल जन-जन तक पैठ बनाने की कवायद में जुटा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने लोक संकल्प 2022 के लिए इंटरनेट माध्यम से सुझाव देने के लिए द्धह्लह्लश्च://ड्डश्चश्च.द्यश्रद्मह्यड्डठ्ठद्मड्डद्य2022.ष्श्रद्व लिंक जारी किया। जयंत ने कहा कि इस लिंक के माध्यम से लोग अपने क्षेत्र के तमाम मुद्दों को साझा कर सकेंगे, जिनके ऊपर वर्तमान सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इन्हें चुनाव घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। 'सोच सही एप्रोच नई' नारे के साथ रालोद ज्यादा से ज्यादा लोगों से राय लेने की पहल कर रहा है। इससे पहले कई जिलों में लोक संकल्प संवाद कार्यक्रम हुए। दो अक्टूबर को 59000 ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर जयंत ने लोक संकल्प 2022 के लिए सुझाव मागे। रालोद प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा जारी लिंक को शेयर करने के लिए युवाओं में उत्साह रहा।

अखिलेश यादव की सभा को ऐतिहासिक बनाएं : सपा कार्यालय जेल रोड पर शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डा. राजपाल कश्यप ने सोमवार को बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा के लिए तैयारी बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। डा. राजपाल कश्यप ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि अखिलेश यादव की सभा को ऐतिहासिक बनाएं। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से आवेदक प्रत्याशियों को 15-15 बसें ले जाने की जिम्मेदारी दी है। बैठक में सुधाकर कश्यप, जिला महासचिव संजीव यादव, विपिन राजेंद्र कश्यप, विजय पाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी