मेरठ के दबथुवा में जयंत चौधरी की रैली 25 अक्टूबर को, 31 को लखनऊ में जारी होगा रालोद का संकल्प पत्र

मेरठ में रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ जनसभा को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्‍हें दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी चुनाव में रालोद भाजपा को अपनी ताकत का अहसास कराएगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:44 PM (IST)
मेरठ के दबथुवा में जयंत चौधरी की रैली 25 अक्टूबर को, 31 को लखनऊ में जारी होगा रालोद का संकल्प पत्र
मेरठ के दबथुवा में जयंत चौधरी की रैली 25 अक्टूबर को

मेरठ, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आगामी 25 अक्टूबर को दबथुवा में रैली को संबोधित करेंगे। गुरुवार को बेगमपुल स्थित एसजीएम फार्म में यह जानकारी रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक चंद त्यागी ने दी।

भाजपा को अपनी ताकत का कराएंगे अहसास

रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ जनसभा को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी चुनाव में रालोद भाजपा को अपनी ताकत का अहसास कराएगा।

31 अक्टूबर को संकल्प पत्र जारी करेंगे जयंत

त्रिलोक त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आगामी 31 अक्टूबर को जयंत चौधरी लखनऊ में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। कहा कि पार्टी पहले ही अपना एप जारी कर चुकी है। जिसमें आम जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस सरकार में देश व प्रदेश के हालात खराब हैं। किसान सड़कों पर हैं, गरीब मजदूर परेशान हैं। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। तीनों कृषि कानूनों को वापस न लेकर सरकार किसानों को परेशान कर रही है।

ये रहे मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, मुकेश जैन, राजेंद्र जानी, सतीश त्यागी, सोकेंद्र सिवाया, सोहराब ग्यास, नरेंद्र खजूरी, नदीम चौहान, संजय पनवाड़ी, अशोक चौधरी, सतीश त्यागी, रणबीर दहिया, सोहेल खान, सुबोध भदौड़ा, सुनील रोहटा, राजकुमार सांगवान, विनय मल्लापुर, योगेश फौजी, अजीत प्रताप, सुनील बाबा, संगीतो दोहरे, आरती मलिक, भावना यादव, आतिर रिजवी, फुरकान अल्वी, जीशान सिद्​दीकि, नासिर, अजीत, सब्बू विजय मलिक, चौधरी रतन सिंह व रजत बेधड़क आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी