Jayant Chaudhary Rally: सहारनपुर में बोले जयंत चौधरी-नई तकनीक से जुड़ा होगा हमारा राष्‍ट्रवाद,यूपी में परिवर्तन का समय

Jayant Chaudhary Rally सहारनपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रैली का संबोधित करते हुए कहा कि तरक्की लाने के लिए आपका आशीर्वाद जरूरी है। दिल से देना मुझे आप अपना आशीर्वाद। यूपी की राजनीति को करीब से देख रहा हूं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 01:20 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:57 PM (IST)
Jayant Chaudhary Rally: सहारनपुर में बोले जयंत चौधरी-नई तकनीक से जुड़ा होगा हमारा राष्‍ट्रवाद,यूपी में परिवर्तन का समय
सहारनपुर के गंगोह में शनिवार को जयंत चौधरी ने सभा को संबोधित किया।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। रालोद की जन आशीर्वाद पथ रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने युवाओं, किसानों और मजदूरों से धर्म-जाति से ऊपर उठकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आहृान किया। कहा, यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो खोखला राष्ट्रवाद नहीं, बल्कि तकनीक से जुड़े राष्ट्रवाद पर काम होगा। यह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का भी सपना था, जिसे रालोद पूरा करेगा। नए अंग्रेजों से उनकी लड़ाई है, इसलिए सभी एकजुट हो जाएं।

गंगोह के समीप पशु पैंठ मैदान में हुई रैली में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सलाना छह हजार रुपये दे रही है। उनकी सरकार बनी तो 12 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम किया जाएगा। सभी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी। तकनीक और शोध को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार वैज्ञानिकों को एक करोड़ रुपये का डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा सम्मान भी देगी। सरकारी स्कूल, कालेजों में 2030 तक कंप्यूटर लैब, इंटरनेट, वाइफाइ, आनलाइन लाइब्रेरी आदि की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प. उत्तर प्रदेश में डा. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी फार ड्रोन पायलट्स टेक्नोलाजी की स्थापना की जाएगी। जयंत चौधरी ने कहा कि यदि रालोद की सरकार बनी तो हाईकोर्ट बेंच को सबसे पहले लाया जाएगा। लखीमपुर खीरी कांड को बेहद दुखदायी बताते हुए कहा कि किसानों पर आतंकवादी होने का ठप्पा लगाया जा रहा है। तीनों कृषि कानून वापस न हों, इसके लिए सरकार पूरे जोर लगा रही है। किसानों पर देशद्रोह की कार्रवाई की जा रही है।

सपा से गठबंधन का इशारा

जयंत चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि उनका गठबंधन सपा के साथ ही होगा, बातचीत चल रही है।

बाबा को पूजा-पाठ करनी चाहिए

जयंत ने कहा, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कभी हंसते नहीं देखा। जब वह गोवंशों के बीच जाते हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट अवश्य दिखती है। उन्हें राजनीति छोड़कर पूजा पाठ करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी