जाम के 'शनि' ने बिगाड़ा शहरवासियों का शुक्रवार

शहर में शुक्रवार को एक बार फिर लोगों ने जाम झेला। विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों ने परेशानी को और विकराल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:18 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:18 AM (IST)
जाम के 'शनि' ने बिगाड़ा शहरवासियों का शुक्रवार
जाम के 'शनि' ने बिगाड़ा शहरवासियों का शुक्रवार

मेरठ, जेएनएन। शहर में शुक्रवार को एक बार फिर लोगों ने जाम झेला। विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों ने परेशानी को और विकराल कर दिया।

रैपिड रेल के चलते दिल्ली रोड पर जहां एक जगह रूट डायवर्जन किया गया है, वहीं कई जगह मार्ग संकरा हो गया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन निकलते ही एक बार फिर दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। रूट डायवर्जन वाली जगह टीपीनगर से लेकर बागपत रोड पर फुटबाल चौराहा तक लोगों ने परेशानी झेली। साथ ही रेलवे रोड चौराहे पर भैंसाली डिपो और बेगमपुल पर भी कमोबेश स्थिति ऐसी ही थी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह के समय वाहनों के दबाव के चलते थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन कर्मचारियों ने कुछ ही देर में यातायात सुचारू करा दिया था।

ट्रकों के लिए बनी थी व्यवस्था, निकल रहे सभी वाहन

टीपीनगर में लग रहे जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रकों को बागपत रोड सेना निकालकर टीपी नगर से ही दिल्ली रोड पर पहुंचाने की व्यवस्था की थी। लेकिन अन्य वाहनों के भी ट्रांसपोर्ट नगर से दिल्ली रोड पर आने के चलते जाम लग जाता है।

घंटाघर और खैरनगर में भी फंसे

शहर के भीतरी इलाकों में भी हाल खराब रहा। रेलवे रोड से जब घंटाघर की ओर चले तो वाहनों के पहिए थम गए। नगर निगम के सामने पैंठ से भी स्थिति खराब रही। छतरी वाला पीर, खैरनगर, बुढ़ाना गेट, भुमिया का पुल, गोला कुआं पर भी ऐसे ही हालात रहे।

chat bot
आपका साथी