मेरठ में इस कारण से हाईवे पर वाहनों की संख्या हुई दस गुना, टोल प्लाजा पर लगा जाम

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर वीकेंड के चलते हाईवे पर हालात बेकाबू हो जाते हैं। प्रत्येक शनिवार को एनसीआर के शहरों के लोग उत्तराखंड़ की वादियों में सैर सपाटे पर जाते हैं और रविवार को रात तक उक्‍त वापस अपने घरों को रवाना होते हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:45 PM (IST)
मेरठ में इस कारण से हाईवे पर वाहनों की संख्या हुई दस गुना, टोल प्लाजा पर लगा जाम
मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर लगा जाम

मेरठ, जागरण संवाददाता। वीकेंड के चलते रविवार को सुबह से ही हाईवे जाम की जकड़ में होता चला गया। दोपहर, शाम और रात में भी जाम से हालात काफी बिगड़े। हाईवे पर अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को दस गुना वाहनों की संख्या पाई गई, जिस वजह से पल्लवपुरम फेज-वन, मोदीपुरम फ्लाईओवर, सिवाया टोल प्लाजा पर जाम देखने को मिला। टोल प्लाजा पर अतिरिक्त दस कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया, जिसके बाद रात तक जाम से पार पाया जा सका। जाम में फंसी एंबुलेंसों को टोल कर्मचारियों ने निकलवाकर सुरक्षित लेन से निकलवाया।

यह है कारण

वैसे तो सिवाया टोल प्लाजा पर कुछ देन के लिए सोमवार से शुक्रवार तक वाहनों की कतार लगती है। मगर, वीकेंड के चलते हाईवे पर हालात बेकाबू हो जाते हैं। प्रत्येक शनिवार को एनसीआर शहरों के लोग अपने नाते-रिश्तेदार, स्वजन और दोस्तों संग उत्तराखंड़ की वादियों में सैर सपाटे पर जाते हैं और रविवार को रात तक उक्‍त लोग वापस अपने घरों को रवाना होते हैं। जिस वजह से शनिवार और रविवार को हाईवे पर अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या दस गुना बढ़ने की वजह से जाम लगता है। रविवार को सबसे अधिक वाहनों की संख्या टोल प्लाजा पर देखने को मिली। इनमें मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर आने वाली छह लेन पर वाहनों की कतार भराला झाल तक लगी थी। इस दौरान दो बार रिपीट लेन भी चलाई गई। जाम में फंसी एंबुलेंसों को टोल कर्मचारियों ने निकलवाकर सुरक्षित लेन से निकलवाया। वहीं सिवाया टोल प्लाजा के वरिष्ठ मैनेजर प्रदीप चौधरी का कहना है कि वीकेंड और रविवार को मेरठ में परीक्षा होने की वजह से वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम के हालात बने। इस कारण अतिरिक्त दस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।

chat bot
आपका साथी