हाईवे पर जाम व बाजार में भीड़, व्यवस्था बनाने में पुलिस के छूटे पसीने

लाकडाउन के बीच ईद की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बाजार में उमड़ी भीड़।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:20 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:20 AM (IST)
हाईवे पर जाम व बाजार में भीड़, व्यवस्था बनाने में पुलिस के छूटे पसीने
हाईवे पर जाम व बाजार में भीड़, व्यवस्था बनाने में पुलिस के छूटे पसीने

मेरठ,जेएनएन। लाकडाउन के बीच ईद की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बाजार में उमड़ी भीड़ से कई दिनों का रिकार्ड टूट गया। हाईवे पर वाहनों का जाम लगा रहा। बाजार में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। सुभाष चौक पर लाठी भी फटकारी गई।

मवाना में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक लाकडाउन घोषित है लेकिन आवश्यक सामान किराना,फल-सब्जी, दूध व स्वास्थ्य सेवाओं को छूट हैं पर अन्य सामान की दुकानें भी खुल रही हैं। उधर, ईद का त्योहार शुक्रवार को होने के चलते गुरुवार को बाजार में खरीदारी को भीड़ उमड़ पड़ी। देहात से लोगों के वाहनों से बाजार पहुंचने से हाईवे पर जाम लग गया। वहीं, बाजार में भीड़ बढ़ने से एक घंटे बाद लगभग 12 बजे के बाद ही बाजार बंद हो सका। इसके लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। हाईवे पर लगे जाम को हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को जूझना पड़ा। सुभाष चौक, गोल मार्केट बाजार, सुभाष चौक, गुड़मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, हस्तिनापुर रोड, मिल रोड, किला बस स्टैंड के पास बाजार में लोगों का रैला उमड़ा। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर भीड़ हटाने के लिए खुद लाठी लिए दिखाई दिए।

मास्क व सैनिटाइजर बांटे: एमजे ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कस्बे के मुख्य मार्ग व गलियों में मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किये। महामारी से बचाव के लिये सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने अपील की। इस दौरान ट्रस्ट के मैनेजर गिरिराज प्रधान व अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी