मेरठ: डीजीपी की अगुवाई में रही शहर की पुलिस, दिनभर लगा रहा जाम... रेंगते रहे वाहन

डीजीपी के शहर में होने के बाद यातायात पुलिस उनकी अगुवाई में लगा दी गई थी जिसके चलते दिल्ली रोड पर दिनभर जाम लगा रहा। मेरठ कालेज में चुनाव होने की वजह से कचहरी के आसपास कई घंटे लोगों को जाम में फंसना पड़ा।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 09:43 AM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 09:43 AM (IST)
मेरठ: डीजीपी की अगुवाई में रही शहर की पुलिस, दिनभर लगा रहा जाम... रेंगते रहे वाहन
मेरठ में दिन भर लगा रहा जाम।

जागरण संवाददाता, मेरठ। डीजीपी के शहर में होने के बाद यातायात पुलिस उनकी अगुवाई में लगा दी गई थी, जिसके चलते दिल्ली रोड पर दिनभर जाम लगा रहा। मेरठ कालेज में चुनाव होने की वजह से कचहरी के आसपास कई घंटे लोगों को जाम में फंसना पड़ा। घंटाघर से लेकर खैर नगर और बच्चा पार्क पर भी जाम लगा रहा। डीजीपी के शहर से जाने के बाद दिल्ली रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। उससे पहले पुलिस बल को कंकरखेड़ा से परतापुर तक दिल्ली हाईवे पर लगाना पड़ा था।

रैपिड रेल का काम चलने की वजह से दिल्ली रोड से लकर बागपत रोड पर जाम लगना आम बात हो गई है। गुरुवार को सुबह से ही मेवला फ्लाइओवर से लेकर दिल्ली रोड पर जाम लगा हुआ था। रेलवे रोड चौराहे और केसरगंज पर भी वाहन रेंग रेंग कर निकल रहे थे। घंटाघर से लेकर खैर नगर और बच्चा पार्क तक जाम लगा हुआ था। दरअसल, डीजीपी मुकुल गोयल शहर में थे। इसलिए उनकी अगुवाही में अतिरिक्त पुलिल बल लगाना है, जिसके चलते दिल्ली रोड से पुलिस हटाकर हाईवे पर लगा दी गई थी।

दरअसल, डीजीपी दिल्ली से दिल्ली हाईवे होते हुए कंकरखेड़ा से टैंक चौराहे होते हुए पुलिस लाइन पहुंचे थे। उधर, मेरठ कालेज में चुनाव होने की वजह से कचहरी के आसपास भी हालात खराब हो गए थे। कचहरी से लेकर कमिश्नरी तक जाम लगा था। साथ ही मेघदूत पुलिया पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। मेरठ कालेज का चुनाव सम्मपन होने के बाद ही वहां से वाहनों को हटाया गया। तब लोगों को जाम से राहत मिली थी। दिल्ली रोड पर जाम की वजह से ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि रैपिड की वजह से दिल्ली रोड पर जाम लग रहा है। 

chat bot
आपका साथी