जाम ने फिर थामी शहर की रफ्तार

जाम के झाम से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा है। हाईवे से लेकर शहर के भीतरी रा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:15 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:15 AM (IST)
जाम ने फिर थामी शहर की रफ्तार
जाम ने फिर थामी शहर की रफ्तार

मेरठ,जेएनएन। जाम के झाम से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा है। हाईवे से लेकर शहर के भीतरी रास्तों पर भी वाहनों की रफ्तार थम रही है। मिनटों का सफर देखते ही देखते घटों में तब्दील हो जाता है। गुरुवार को भी लोगों ने परेशानी झेली। बिजली बंबा बाईपास पर भी जाम जैसी स्थिति रही। कहीं पुलिसकर्मी दिखे, तो कहीं राहगीरों ने व्यवस्था संभाली।

ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों के बावजूद भी जाम की समस्या से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा है। गुरुवार को गढ़ रोड से लेकर दिल्ली रोड पर लोगों ने दिक्कतों का सामना किया। रैपिड के काम की वजह से ट्रासपोर्ट नगर में भी जाम जैसी स्थिति रही। इसके साथ ही फुटबाल चौक, जली कोठी, ईदगाह चौराहा, भैंसाली डिपो और बेगमपुल पर भी हालात कमोबेश ऐसे ही रहे। जाम के झाम से बचने के लिए जब लोगों ने शारदा रोड का रूट लिया तो झडे वाला चौराहा, भूमिया का पुल, गोला कुआ पर फंस गए। इसके अलावा रेलवे रोड चौराहे से घटाघर की ओर चले तो छतरी वाला पीर, बुढ़ाना गेट पर भी दो चार होना पड़ा। उधर, गढ़ रोड पर ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क और हापुड़ अड्डे पर भी ऐसी ही स्थिति रही।

वाहनों के दबाव से हाफा बाईपास

रैपिड रेल के कार्य और जाम के झाम से बचने के लिए अब लोग बिजली बंबा बाईपास से अधिक निकलते हैं, जिसके चलते वाहनों का दबाव बढ़ गया है। आए दिन बाईपास पर जाम लग जाता है। वाहन रेंगते नजर आते हैं। गुरुवार को एक बार फिर लोगों ने परेशानी का सामना किया। दिन भर वाहनों की अधिकता के चलते रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। कई बार तो वाहन थम ही गए थे।

chat bot
आपका साथी