जयवीर ने संघ से नाता तोड़ सपा में की घर वापसी

सपा के जिलाध्यक्ष रहे जयवीर सिंह का निष्कासन वापस लेकर पार्टी ने घर वापसी करा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:00 AM (IST)
जयवीर ने संघ से नाता तोड़ सपा में की घर वापसी
जयवीर ने संघ से नाता तोड़ सपा में की घर वापसी

मेरठ : सपा के जिलाध्यक्ष रहे जयवीर सिंह का निष्कासन वापस लेकर पार्टी ने घर वापसी करा दी है। शनिवार को सपा एमएलसी राकेश यादव ने माला पहनाकर उनके वापसी की घोषणा की।

दिल्ली रोड स्थित रोडवेज चेंबर आफ कामर्स में हुए कार्यक्रम में एमएलसी ने जयवीर सिंह की वापसी कराई। राकेश यादव ने कहा कि जयवीर के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वह आरएसएस की असलीयत समझ गए हैं और वापस अपनी पार्टी में आ गए हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि अब मेरा नाता आरएसएस से नहीं रहेगा।

जयवीर ने दिखाई अपनी स्वीकृति, आए तमाम कद्दावर

निष्कासन वापसी के मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रभुदयाल वाल्मीकि, आकिल मुर्तजा, अयूब अंसारी, इसरार सैफी, मोहम्मद अब्बास, शकील भारती, दिलशाद मुन्ना, संगीता राहुल, चैतन्य देव स्वामी, ज्ञानेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। सात दिन तक विधानसभावार होगा सपा का सम्मेलन

बूथ कमेटियों में जोश भरने के लिए सपा सात दिनों तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन करेगी। पार्टी स्तर से इसकी तिथि तीन से नौ अक्टूबर तक तय की गई है। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि सम्मेलन की तिथियां निश्चित कर दी गई हैं। तीन अक्टूबर को जमालपुर गांव में सरधना विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन होगा। चार को बहसूमा में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन, पांच को मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन, छह को हर्रा में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन, सात को मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन, आठ को मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन, नौ को किठौर में किठौर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी बूथ प्रभारियों, बूथ कमेटियों के सदस्यों, पूर्व प्रत्याशियों, विधानसभा क्षेत्र, जिला व महानगर कमेटी के कार्यकारिणी के सदस्यों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना होगा। इसके लिए पूर्व मंत्रियों, विधायक व पूर्व विधायक आदि को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। महानगर के बाद अब छह नगर कमेटियों के अध्यक्ष भी मुसलमान

मुस्लिम वोट बैंक पर नजर रखते हुए सपा ने जिले की छह नगर कमेटियों के अध्यक्ष भी मुसलमान बनाए हैं। मेरठ महानगर कमेटी का अध्यक्ष भी मुस्लिम है। शनिवार को जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने सात नगर अध्यक्षों के नाम घोषित किए। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिवालखास नगर अध्यक्ष पद पर इरफान खां, हर्रा नगर अध्यक्ष पद पर फारुख, करनावल नगर अध्यक्ष पद पर कमलजीत सिंह, खिवाई नगर अध्यक्ष पर शाकर का मनोनयन किया गया है। सरधना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फलावदा नगर अध्यक्ष पद पर शाही अब्बास, लावड़ नगर अध्यक्ष पर वसीम आलम का मनोनयन किया गया है। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहसूमा नगर अध्यक्ष पद पर खलील सलमानी का मनोनयन किया गया है। जिलाध्यक्ष ने मवाना, खरखौदा, दौराला, सरधना समेत आठ नगरों के अध्यक्ष अभी घोषित नहीं किए हैं।

chat bot
आपका साथी