जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व

रेलवे रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:15 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:15 AM (IST)
जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व
जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व

मेरठ,जेएनएन। रेलवे रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। शहर के सभ्रांत लोगों ने परस्पर एक दूसरे जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए हाथ जोड़कर क्षमा मांगी। जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि क्षमा वाणी पर्व सिर्फ जैन समाज में मनाया जाता है। क्षमा मांगना और करना साम‌र्थ्यवान ही कर सकते हैं। सुधीर जैन, सुरेंद्र जैन, सुनील जैन प्रवक्ता, जेडी जैन, अनिल जैन, अतुल जैन आदि मौजूद रहे।

तोपखाना से निकली श्रीजी की पालकी यात्रा: सदर तोपखाना दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी को पालकी में विराजमान कर क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। दशलक्षण पर्व पर हर वर्ष मंदिर से रथ यात्रा का आयोजन होता है। इस बार कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में पालकी यात्रा निकाली गई। नित्यपूजा के बाद सौधर्म इंद्र अनुज जैन ने श्रीजी को पालकी में विराजमान कराया। कुबेर मुकेश जैन, महेंद्र जैन, संजय जैन रहे। आरती दीप्ति जैन ने की। तोपखाना बाजार के विभिन्न बाजारों में तीन घंटे तक पालकी यात्रा निकलती रही। 15 कलाकारों के दल ने शहनाई वादन की प्रस्तुति दी। शशांक जैन, राजेंद्र जैन, मंदिर समिति के प्रधान प्रदीप जैन, सतेंद्र जैन, दिनेश जैन, नवीन जैन आदि मौजूद रहे।

दशलक्षण पर्व क्षमा वाणी के साथ संपन्न: पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का मंगलवार को क्षमा वाणी के साथ समापन हो गया। भक्तों ने मंदिर में भगवंतों की पूजा की।

मंदिर में आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में दशलक्षण पर्व मनाया गया। जिसमें दस दिन तक मंदिर में विधान का आयोजन किया गया। सुबह नित्य प्रति भगवान का जलाभिषेक व शांतिधारा की गई। भक्तों ने विधान में पूजा अर्चना की। इस दौरान शाम के समय मंगल आरती की गई तथा बच्चों के द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जिसमें बच्चों लघु नाटिका, प्रश्नमंच, कविता आदि प्रस्तुति दी।

दशलक्षण पर्व का मंगलवार को क्षमा वाणी के साथ समापन हो गया। इस दौरान भक्तों ने सुबह भगवान का जलाभिषेक व शांतिधारा की। क्षमा वाणी में सैंकड़ों भक्तों ने भाग लिया। मुख्य रूप से सुरेंद्र जैन, आदेश जैन, शुभम जैन, हिमांशु जैन, मुकेश व दिनेश जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी