हाईवे पर हादसे, एक की मौत, 10 लोग लहूलुहान

खरखौदा में मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर बुधवार शाम अलग-अलग तीन स्थानों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गये।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:19 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:19 PM (IST)
हाईवे पर हादसे, एक की मौत, 10 लोग लहूलुहान
हाईवे पर हादसे, एक की मौत, 10 लोग लहूलुहान

मेरठ, जेएनएन। खरखौदा में मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर बुधवार शाम अलग-अलग तीन स्थानों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गये। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर जाम के हालात भी बन गए थे।

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पहला हादसा आठ बजे के करीब बिजौली मोड़ के पास हुआ। जहा खरखौदा के मोहल्ला बीचपटिया निवासी मुस्तकीम पुत्र मंगुआ (45 वर्ष) सड़क पार कर रहा था। बाइक की टक्कर से मुस्तकीम की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार धर्मवीर पुत्र खचेडू व उसकी पत्नी सरोजवती निवासी बधनौली जनपद हापुड़ भी घायल हो गए। दूसरा हादसा फफूंडा तिराहे के पास साढ़े आठ बजे हुआ। जहां संभल निवासी इरफान अपने परिवार के करीब आठ लोगों के साथ कैंटर गाड़ी में सवार होकर मेरठ शादी में शरीक होकर वापस लौट रहे थे। फफूंडा तिराहे पर बाइक पर सवार होकर एक युवक जा रहा था। बाइक पर दूध के कैन लदे थे। बाइक को बचाते हुए कैंटर खेत में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार और कैंटर में सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर जाम के हालात भी बन गए थे। तीसरा हादसा कैली ओवर ब्रिज के पास नौ बजे हुआ। जहां गोवंश को बचाने के प्रयाश में दो कारों की भिड़ंत हो गई। इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी