इंटरलाकिग मार्ग का लोकार्पण, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

फलावदा में विधायक संगीत सोम ने शुक्रवार को गांव नगला काटर में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम एवं करीब 11 लाख से बने इंटरलाकिग मुख्य मार्ग का फीता काटकर लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:07 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:07 PM (IST)
इंटरलाकिग मार्ग का लोकार्पण, गिनाई सरकार की उपलब्धियां
इंटरलाकिग मार्ग का लोकार्पण, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मेरठ, जेएनएन। फलावदा में विधायक संगीत सोम ने शुक्रवार को गांव नगला काटर में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम एवं करीब 11 लाख से बने इंटरलाकिग मुख्य मार्ग का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग के दोनों ओर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और सरकार की उपलब्धि गिनाईं।

विधायक संगीत सोम ने बारिश के पानी को इकट्ठा कर संरक्षित करने के लिए जल संरक्षण के तहत कैच रेन वाटर योजना के अंतर्गत स्थापित रेन वाटर हार्वेस्टिग एवं करीब 11 लाख की कीमत से बने इंटरलाकिग मुख्य मार्ग का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धि गिनाईं और सपा पर हमला बोलते हुए उस पर अस्तित्व खोने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि सपा आगामी 25 साल तक सरकार नहीं बना पाएगी।

विधायक का सम्मान : ग्राम प्रधान कैप्टन बिजेंदर फौजी एवं ग्रामीणों ने विधायक संगीत सोम का गले में पटका पहना व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का चित्र भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान अनुज सैनी, गौरव प्रधान, मोहित मुखिया, मिन्टू ,चौधरी जगबीर सिंह, राजकुमार सैनी, जिले सिंह, सूरजमल जाटव, राहुल, संदीप राणा, पीतम सिंह, मदन कश्यप, पप्पू उर्फ मेहरचंद, सनी चौधरी, भोपाल, परविदर प्रधान, मोनिदर चौधरी, कविद्र चौधरी, सोनू, बालेंदर प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान : विकास खंड रोहटा के ब्लाक सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांव का विकास है। सरकार विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाकर विकास करा रही है। समारोह की अध्यक्षता गोपी शर्मा व संचालन पंकज चौहान ने किया। ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, बिजेंद्र प्रमुख, सोनू त्यागी, धर्मेंद्र सिवाच, नजाकत अली, गोटी, अमरीश त्यागी व मांगे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी