पंचायत के बीच ससुराल व मायके पक्ष में चले लात-घूंसे

दंपती के बीच चल रहे विवाद की सुलह कराने को हो रही पंचायत में ससुराल व मायका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:16 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:16 AM (IST)
पंचायत के बीच ससुराल व मायके पक्ष में चले लात-घूंसे
पंचायत के बीच ससुराल व मायके पक्ष में चले लात-घूंसे

मेरठ,जेएनएन। दंपती के बीच चल रहे विवाद की सुलह कराने को हो रही पंचायत में ससुराल व मायका पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। आस-पड़ोस के लोगों ने बमुश्किल स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचना दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी निवासी दिलशाद की शादी एक साल पहले मुंडाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौली निवासी तमन्ना से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तमन्ना ने पति दिलशाद, सास शमीना जेठ शहजाद, उसकी पत्नी साजिया व नौशाद, उसकी पत्नी निशा और देवर सरफराज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। रविवार सुबह क्षेत्र में ही रहने वाले बाबू के घर दोनों पक्ष पंचायत कर रहे थे। इसी बीच किसी बात पर दोनों की कहासुनी हो गई और उनमें मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनों पक्ष से महिला समेत चार लोग घायल हो गए।

बंधक बनाकर दो भाइयों को पीटा : जानी थाना क्षेत्र निवासी गुलजार का लिसाड़ी गेट की चमन कालोनी निवासी नाजरीन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो सप्ताह पहले युगल ने प्रेम विवाह कर लिया। रविवार को युवती के रिश्तेदार शमशाद के घर पर दोनों परिवार बैठे हुए थे। इसी बीच शमशाद का लड़की पक्ष की ओर से आए साबिर और सलीम से विवाद हो गया। आरोप है कि शमशाद ने अपने साथी इंतजार, आरिफ व दानिश के साथ मिलकर दोनों भाइयों की पिटाई कर दी।

chat bot
आपका साथी