किसानों को जैविक खेती के बारे में दी जानकारी

मेरठ जेएनएन। सरधना विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:46 PM (IST)
किसानों को जैविक खेती के बारे में दी जानकारी
किसानों को जैविक खेती के बारे में दी जानकारी

मेरठ, जेएनएन। सरधना विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों को जैविक खेती व उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, मेले में लगे स्टाल में किसानों को बीज के भी बारे में बताया।

सरधना-बिनौली रोड स्थित विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में उपकृषि निदेशक बृजेशचंद ने किसानों को जैविक खेती व उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से उत्पादन होने वाली फसल से आमदनी भी बढ़ेगी। वैज्ञानिक डा. अशोक सिंह व डा. डीके शर्मा ने जैविक विधि की जानकारी दी। डा. अशोक व डा. संजय शर्मा ने रबी की फसल व पशुपालन के बारे में गहनता से जानकारी दी। उधर, स्टाल पर किसानों ने बीज व जैविक खेती के माध्यम से गन्ने से बने गुड़ के बारे में समझा। इस मौके पर मौजूद किसानों ने अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कबड्डी चैंपियनशिप आठ को : दबथुवा क्षेत्र के श्रीगांधी स्मारक इंटर कालेज के प्रांगण में आठ दिसंबर को दो दिवसीय 48वीं सीनियर पुरुष स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला कबड्डी संघ के सचिव जगेन्द्र चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में स्टेट जोन बी में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, कानपुर, झांसी आदि की टीमें भाग लेंगीं। सात दिसंबर को टीम के खिलाड़ी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जीतने वाली प्रथम, द्वितीय व तृतीय टीमों को ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी