Indian Culture Portal: नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से रू-ब-रू करा रहा इंडियन कल्चर पोर्टल, जानिए इसकी खासियत

Indian Culture Portal इंडियन कल्चर पोर्टल में भारतीय इतिहासधरोहर और संस्कृति से जुड़ी बेहतरीन जानकारियां उपलब्ध है। इसमें देशभर की संस्कृति का समाहित किया गया है जिससे एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं। यह एक अतुलनीय प्रयास है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:50 AM (IST)
Indian Culture Portal: नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से रू-ब-रू करा रहा इंडियन कल्चर पोर्टल, जानिए इसकी खासियत
इंडियन कल्चर पोर्टल को लेकर सीबीएसई ने भी सर्कुलर जारी है।

अमित तिवारी, मेरठ। Indian Culture Portal तेजी से आधुनिक दुनिया के साथ तालमेल बिठाकर आगे बढ़ती देश की नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने के लिए नई पहल की गई है। भारत सरकार के संस्कृत मंत्रालय की ओर से वित्तपोषित द नेशनल वर्चुअल लाइब्रेरी आफ इंडिया के अंतर्गत आइआइटी बांबे की टीम ने डिजिटल भविष्य की ओर कदम बढ़ाया है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत आइआइटी बांबे ने 'इंडियन कल्चर पोर्टल' विकसित किया है।

बेहतरीन जानकारियां उपलब्ध

इस पोर्टल में भारतीय इतिहास,धरोहर और संस्कृति से जुड़ी बेहतरीन जानकारियां उपलब्ध है। इसमें देशभर की संस्कृति का समाहित किया गया है जिससे एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल को सीबीएसई ने भी सर्कुलर जारी कर स्कूलों को बच्चों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं जिससे नई पीढ़ी के बच्चे भारतीय संस्कृति से उनकी सुविधा के अनुसार डिजिटल दुनिया में भी जान सकें, देख सकें और उनके बारे में पढ़ सकें।

इंटरेक्टिव बनाया गया

अन्य सामान्य वेबसाइटों की तरह इंडियन कल्चरल पोर्टल महज एक सूचना पोर्टल नहीं बल्कि इसे इंटरेक्टिव बनाया गया है। इसमें कहानियों, कलाकृतियों, वीडियो फिल्म, एक्सक्लूसिव तस्वीरों के जरिए अधिक लाभकारी बनाया गया है। इसका फोकस भारतीय संस्कृति के फिलासाफी से आर्किटेक्चर से लेकर खान-पान की जानकारियां इस पोर्टल को अलग व अहम बनाती हैं।

यह सब रहेगा उपलब्‍ध

इसमें कई वर्गों में जानकारियों को प्रस्तुत किया गया है। जिनमें विरले किताब, पेंटिंग, फोटो निबंध, मूल कहानियां, आर्काइवल डाक्यूमेंट्स, मैनुस्क्रिप्ट और गजट आदि उपलब्ध हैं। इसमें कूजिंस इन इंडिया, टेक्सटाइल, फोर्ट यानी किला और ऐतिहासिक शहरों की विशेष कैटेगरी भी बनाई गई है। यह पोर्टल एंड्रायड और आइओएस प्लेटफार्म भी उपलब्ध है जिसे आसानी से देखा जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी