नशे की हालत में सफाई कर्मचारी ने खुद को लगाई आग

नशे की हालत में सफाई कर्मचारी ने खुद को आग लगा ली। पुलिस को बिना सूचना दिए ही यु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:15 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:15 AM (IST)
नशे की हालत में सफाई कर्मचारी ने खुद को लगाई आग
नशे की हालत में सफाई कर्मचारी ने खुद को लगाई आग

मेरठ,जेएनएन। नशे की हालत में सफाई कर्मचारी ने खुद को आग लगा ली। पुलिस को बिना सूचना दिए ही युवक के भाई ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल रेफर कर दिया।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना स्थित छोटी मस्जिद के पास झुग्गी में साहिल पुत्र मुकेश स्वजन संग रहता है। वह कैंट बोर्ड में संविदा सफाई कर्मचारी है। साहिल की भाभी के मुताबिक रविवार रात वह अपने कमरे में बैठा शराब पी रहा था। नशे की हालत में वह फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से लड़ाई करने लगा। इसी बीच उसने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। जिसे देखकर स्वजन घबरा गए। उन्होंने कुछ ही क्षण में बामुश्किल आग को बुझा दिया। जिसके बाद स्वजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसे अस्पताल लेकर चले गए। लालकुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि अभी आग लगाने के स्पष्ट कारण का पता नहीं चला सका है। घायल का उपचार चल रहा है। आकाश के हत्यारोपितों को भेजा जेल : मेडिकल थाना क्षेत्र के जयभीम नगर निवासी आकाश पुत्र महेश कुमार मेडिकल कालेज में सफाई कर्मचारी था। बीते सोमवार को शराब पीने के विवाद में हुए झगड़े के बाद आकाश के दोस्त सचिन, विक्की, सागर व रोहित ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक का शव जयभीम नगर में सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले की जांच कर रोहित को दो दिन पहले गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। फरार चल रहे आरोपित सचिन निवासी गढ़ रोड स्थित राज नगर कालोनी व सागर निवासी भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी