मेरठ : आतंकवाद, तानाशाही और आंतरिक कलह के दौर में संयुक्त राष्ट्र संघ पर है सबकी नजर

चौधरी चरण सिंह विश्‍वविद्यालय मेरठ में आयोजित सेमिनार में वक्‍ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ जाति धर्म और देश से ऊपर उठकर पूरे संसार के कल्याण के लिए काम करता है। सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र के साथ रहना चाहिए।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:30 PM (IST)
मेरठ : आतंकवाद, तानाशाही और आंतरिक कलह के दौर में संयुक्त राष्ट्र संघ पर है सबकी नजर
चौधरी चरण सिंह विश्‍वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया

मेरठ, जागरण संवाददाता। आज विश्व में विभिन्‍न देश एक-दूसरे पर अधिकार जमाने के लिए खड़े रहते हैं। कई देशों में आंतरिक कलह इतना अधिक हो चुका है कि वहां मानवीय मूल्यों की आहुति दी जा रही है। कई देशों में तानाशाहों का आतंक है तो कहीं आतंकवादी आए दिन लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। इन सब पर नियंत्रण में करने के लिए देश अपने स्तर पर तो काम करते ही हैं, साथ ही सबकी नजर संयुक्त राष्ट्र संघ पर रहती है। यह अंतरराष्ट्रीय संगठन जाति, धर्म और देश से ऊपर उठकर पूरे संसार के कल्याण के लिए काम करता है। यह बात मुख्य अतिथि प्रो. बीरपाल सिंह ने संयुक्त राष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर चौधरी चरण सिंह विश्‍वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक सेमिनार का दौरान कही। इस विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें 40 से अधिक छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका का किया उल्लेख 

प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि पढ़ने व लिखने की आदत को बनाए रखें। वर्तमान में हम लोगों ने पढ़ना व लिखना छोड़ दिया है। जिसका कारण हमारी भाषा व संस्कृति में गिरावट आ रही है। कार्यक्रम में सहायक आचार्य अपेक्षा चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बेसिक जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की उद्वेशिका एवं प्रथम व द्वितिय विश्वयुद्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आशीष कौशिक सहायक आचार्य विधि अध्ययन संस्थान ने अफगानिस्तान में तालिबान का उदाहरण देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका का उल्लेख किया। कार्यक्रम में डा. कुसुमावती ने कहा कि सभी को सामरिक रूप से संयुक्त राष्ट्र के साथ रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र शब्द का अमेरिका के तात्कालीन राष्ट्रपति डी. रूजबेल्ट ने नामकरण किया था। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन चीफ प्राक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, मेरठ एवं संस्थान के समन्वयक डा. विवेक कुमार ने किया।

विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

निबंध प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रो. बीरपाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सहायक अभियोजन अधिकारी मुजफ्फरनगर तेजबीर सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।

संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन डा. विकास कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर सुदेशना, डा. सुशील शर्मा, डा. धनपाल, मितेन्द्र गुप्ता, तरूण सभी शिक्षक व कर्मचारी तथा संस्थान के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी