अपार-मयूर पैनल सभी पदों पर जीता

शहर के प्रतिष्ठित और पुराने बाजार बुढ़ाना गेट के व्यापार संघ के चुनाव में अपार पैनल ने अध्यक्ष और महामंत्री समेत सभी नौ पदों पर जीत दर्ज की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:00 PM (IST)
अपार-मयूर पैनल सभी पदों पर जीता
अपार-मयूर पैनल सभी पदों पर जीता

मेरठ, जेएनएन। शहर के प्रतिष्ठित और पुराने बाजार बुढ़ाना गेट के व्यापार संघ के चुनाव में अपार पैनल ने अध्यक्ष और महामंत्री समेत सभी नौ पदों पर जीत दर्ज की। अपार मेहरा अध्यक्ष और मयूर अग्रवाल महामंत्री चुने गए। मयूर लगातार दूसरी बार महामंत्री बने हैं। निवर्तमान अध्यक्ष संदीप रेवड़ी का पूरा पैनल हार गया।

रविवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज के परिसर में सुबह 10 से एक बजे तक मतदान प्रक्रिया हुई जिसमें 98 व्यापारियों ने वोट दिया। बुढ़ाना गेट चौराहे से लेकर इस्माईल कालेज तिराहे तक सड़क पर आवागमन बंद कर दिया गया था। पूरी सड़क पोस्टर-बैनर से पटी रही। दोनों पैनल व्यापारियों को रिझाने में लगे रहे। मतदान को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह रहा। 12.40 तक सभी 98 वोट पड़ चुके थे। दो महिला व्यापारियों ने भी मतदान किया।

तीन बजे चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर अपार मेहरा ने 13 मतों से निर्वतमान अध्यक्ष संदीप गोयल रेवड़ी को हराया। संदीप गोयल भाजपा के स्थानीय पार्षद भी हैं। वहीं, महामंत्री पद पर मयूर अग्रवाल ने 38 वोटों से जीत हासिल की। मयूर अग्रवाल ने पिछले चुनाव में संदीप रेवड़ी के साथ महामंत्री पद का चुनाव लड़ा था और जीते थे। सबसे ज्यादा 69 वोट कोषाध्यक्ष पद पर हर्षित गोयल को मिले। चुनाव अधिकारियों के जीत की घोषणा करते ही व्यापारियों ने अबीर गुलाल उड़ाया। विजयी प्रत्याशियों ने सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के दर्शन किए। चुनाव अधिकारी डा. गौरव पाठक, अंबुज रस्तोगी, अमित अग्रवाल और राजेश प्रिस के निर्देशन में चुनाव हुआ।

किसको कितने मत मिले

बुढ़ाना गेट व्यापार संघ में नौ पदों अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री के साथ उपाध्यक्ष के दो और मंत्री के तीन पदों के लिए चुनाव हुआ। दो पैनलों से 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

अध्यक्ष

अपार मेहरा 55 जीते

संदीप गोयल रेवड़ी 42 महामंत्री

मयूर अग्रवाल 67 जीते

कुशान गोयल 29 उपाध्यक्ष

उमंग सिंहल गुड्डू - 67 जीते

लवली कोहली - 59 जीते

शौर्य शास्त्री - 25

ललित शर्मा - 23 कोषाध्यक्ष

हर्षित गोयल 69 जीते

राजन सिंघल 28 संगठन मंत्री

प्रदीप कुमार - 68 जीते

शलभ गोयल - 27 मंत्री

शिवम गोयल 66 जीते

अश्वनी सैनी 59 जीते

दीपक सिंह 65 जीते

अमन कपूर 29

प्रतीक गोयल 33

तरुण गुप्ता 28

chat bot
आपका साथी