बुलंदशहर में बदमाशों ने महिला से सोने की चूड़ी और कुंडल लूटे Bulandshahr News

बुलंदशहर जिले में अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस विफल साबित हो रही है। लगातार क्राइम बढ़ रहा है। बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र गुरुवार की रात एक महिला से बदमाशों ने सोने कुंडल और चूड़ी लूट ली। पुलिस जांच कर रही है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:18 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:18 PM (IST)
बुलंदशहर में बदमाशों ने महिला से सोने की चूड़ी और कुंडल लूटे Bulandshahr News
बुलंदशहर में बदमाशों ने महिला से की लूट।

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कालिंदी कुंज निवासी बबीता पत्नी राजकुमार गुरुवार देर शाम अपने बच्चों के साथ घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कार सवार बदमाश वहां पहुंच गए। जिन्होंने महिला की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। जिसके बाद बदमाशों ने महिला से सोने की चूड़ी और कानों के कुंडल लूट लिए। 

वहीं बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और कॉलोनी में लग रहे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी