सीसीएसयू के छात्रों के लिए जरूरी खबर, जुलाई में ही लागू होगी नई शिक्षा नीति, कालेजों के लिए गूगल लिंक जारी

कोरोना संकट के बीच सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए विश्वविद्यालय की ओर से नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है।टास्क फोर्स ने गूगल फार्म का लिंक तैयार कर कालेजों को भेजा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 04:38 PM (IST)
सीसीएसयू के छात्रों के लिए जरूरी खबर, जुलाई में ही लागू होगी नई शिक्षा नीति, कालेजों के लिए गूगल लिंक जारी
सीसीएसयू में जुलाई में ही लागू होगी नई शिक्षा नीति।

मेरठ, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में जुलाई 2021 से नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी। कोरोना संकट के बीच सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए विश्वविद्यालय की ओर से नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है।टास्क फोर्स ने गूगल फार्म का लिंक तैयार कर कालेजों को भेजा है। जिस लिंक पर कालेजों को एक सप्ताह के भीतर जानकारी उपलब्ध करानी है।

विश्वविद्यालय और कालेजों में स्नातक स्तर पर पहले चरण में नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी। प्रदेश स्तर पर इसके सिलेबस तैयार हो चुके हैं। नई शिक्षा नीति में मुख्य विषयों के अलावा छात्र- छात्राओं के लिए कौशल विकास के भी कई कोर्स शामिल किए गए हैं। प्रदेश स्तर पर जो सिलेबस तैयार किया गया है। उसमें विश्वविद्यालयों को अपने अनुसार 30 फीसद बदलाव करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए विश्वविद्यालय में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक प्रस्तावित है।

17 मई के बाद स्थिति देखते हुए बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक शुरू की जाएगी। इससे पहले विश्वविद्यालय ने टास्क फोर्स ने प्रवेश पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए तीन गूगल फार्म का लिंक उपलब्ध कराया है। जिस लिंक पर एक सप्ताह के भीतर पूरी जानकारी कालेजों को उपलब्ध करानी है। यह जानकारी ईमेल के जरिए रजिस्टार को भेजनी है। विश्वविद्यालय के टास्क फोर्स ने कालेजों के लिए जो लिंक जारी किया है। उसमें स्किल कोर्स गूगल लिंक, को करिकुलम कोर्स गूगल फार्म लिंक और को करिकुलम कोर्स गूगल फार्म लिंक दिया है। जिसमें सभी कोर्स की जानकारी है। कालेज अपने यहां कैसे कोर्स शुरू कर सकते हैं।उसके विषय मे बताएंगे।

chat bot
आपका साथी