खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अरशद अली को UP ATS ने किया गिरफ्तार

खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले अरशद अली उर्फ मुंशी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गुरुवार को मेरठ से गिरफ्तार किया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:17 AM (IST)
खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अरशद अली को UP ATS ने किया गिरफ्तार
खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अरशद अली को UP ATS ने किया गिरफ्तार

मेरठ, जेएनएन। खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले अरशद अली उर्फ मुंशी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गुरुवार को मेरठ से गिरफ्तार किया है। उस पर यूपी के बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और पंजाब में हत्या, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे संगीन अपराधों के सात मुकदमे दर्ज हैं। वह मेरठ के लिसाड़ी गेट के लकी पुरा का रहने वाला है, जो पिछले काफी दिनों से खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के सदस्य जावेद के साथ हथियार सप्लाई करने का धंधा कर रहा था। एटीएस ने जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया था। जावेद मूल रूप से मेरठ की मवाना तहसील के राधना इनायतपुर गांव का रहने वाला है। जावेद के साथी आशीष को भी फरवरी महीने में उतराखंड से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। आशीष के ही बयान के आधार पर जावेद को गिरफ्तार किया गया था।

लक्खीपुरा से गिरफ्तार

खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के सदस्य जावेद के साथी असगर अली उर्फ मुंशी को नोएडा एटीएस की टीम ने गुरुवार को मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा से गिरफ्तार कर लिया। असगर खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करता था। एटीएस की टीम नोएडा में असगर से पूछताछ कर रही है। सात जून को जावेद की गिरफ्तारी के बाद से ही एटीएस असगर की रेकी कर रही थी। पंजाब पुलिस द्वारा पूछताछ में जावेद ने बताया था कि अगसर भी उसके साथ हथियारों की सप्लाई करता था।

जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया था

पंजाब पुलिस की तरफ से सूचना मिलने के बाद एटीएस के सीओ अतुल यादव अपनी टीम के साथ नोएडा से लिसाड़ी गेट पहुंचे। उन्होंने लिसाड़ीगेट पुलिस की एक टीम को साथ लेकर असगर को दबोच लिया। उसके बाद असगर को लेकर टीम नोएडा निकल गई। असगर के पास कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। बता दें कि सात जून को एटीएस ने किठौर निवासी जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया था। जावेद के पास से पिस्टल बरामद की गई थी। जावेद ने अगस्त 2016 में आरएसएस के उप प्रमुख रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या के लिए आरोपित धर्मिंदर सिंह गुगनी को हथियार दिए थे। गुगनी खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का सक्रिय सदस्य है, जो फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। पंजाब के गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह को भी 50 पिस्टल दी थीं।

नोएडा में लाकर पूछताछ 

एटीएस अनुसार गुगनी के पकड़े जाने के बाद जावेद और उसका साथी आशीष पंजाब के गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुद्धा को असलहों की तस्करी करने लगा था। जावेद ने अब तक सुखप्रीत सिंह को 50 पिस्टल की सप्लाई की है। असगर ने भी जावेद के साथ पिस्टल सप्लाई में अहम भूमिका निभाई है। असगर की पत्नी बच्चों को लेकर कहीं चली गई। घर पर ताला लटका है। सीओ एटीएफ अतुल यादव ने कहा कि केएलएफ के सदस्य जावेद के साथ असगर हथियार सप्लाई करता था। उसे लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। असगर को नोएडा में लाकर पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी