पालिका की भूमि पर नहीं रुका अवैध निर्माण

सरधना नगर पालिका के नजूल लिपिक ने शुक्रवार को मोहल्ला गांधी नगर निवासी द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:07 PM (IST)
पालिका की भूमि पर नहीं रुका अवैध निर्माण
पालिका की भूमि पर नहीं रुका अवैध निर्माण

मेरठ, जेएनएन। सरधना नगर पालिका के नजूल लिपिक ने शुक्रवार को मोहल्ला गांधी नगर निवासी द्वारा पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने को लेकर कार्रवाई का नोटिस भेजा था। इसके बावजूद अवैध कब्जाधारक ने शनिवार को भी निर्माण कार्य नहीं रोका। जिसपर एसडीएम ने थाना प्रभारी को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई के लिए कहा है।

एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने नीरज गुप्ता पुत्र मूलचंद द्वारा पालिका की भूमि पर दिन शेड डालकर अवैध निर्माण कार्य करने पर। शनिवार को थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह को पत्र भेजे कर अवैध कब्जाधारक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। वांछित आरोपित को किया गिरफ्तार: खरखौदा में दो दिन पूर्व मुठभेड़ के दौरान एक आरोपित फरार हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व पुलिस मुठभेड़ में बदमाश रिजवान को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दूसरा आरोपित अहसान उर्फ हकला फरार हो गया था। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपित अहसान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत : शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर भोला चौकी के पास कांवड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जानी निवासी परवेज गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया था। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी