आइजी के निरीक्षण ने खिसकाया अभियान

ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग का अतिक्रमण बुधवार को हटाया जाएगा। सोमवार को नगर नि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:12 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:12 AM (IST)
आइजी के निरीक्षण ने खिसकाया अभियान
आइजी के निरीक्षण ने खिसकाया अभियान

मेरठ,जेएनएन। ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग का अतिक्रमण बुधवार को हटाया जाएगा। सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने मुनादी करके अंतिम चेतावनी दी। पहले यह अभियान मंगलवार को प्रस्तावित था लेकिन आइजी के थाना टीपी नगर के मुआयने के चलते एक दिन आगे कर दिया गया है। प्रवर्तन दल ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में अभियान चलाकर टीपी नगर मुख्य मार्ग पर सभी दुकानदारों, ढाबा तथा खोखा संचालकों, निर्माण सामग्री का व्यवसाय करने वालों तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को सोमवार शाम तक अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की चेतावनी दी।

प्रवर्तन दल की दूसरी टीम ने दिल्ली रोड स्थित दैनिक जागरण चौराहे से आगे अभियान चलाकर चार पक्के स्लैब तुड़वा कर आठ ह्यूम पाइप को बाहर निकलवाया। टीम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, जसवंत तोमर, हवलदार मुनेंद्र कुमार, रूपेश, अनिल, जितेंद्र आदि शामिल रहे।

मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार, गए जेल: अहमदपुरी संपर्क मार्ग पर रविवार रात पुलिस ने लूट की फिराक में घूम रहे पांच बदमाशों को मुठभेड़ में धर दबोचा। उनके कब्जे से एक तमंचा, चार डंडे, कैंटर भी बरामद की।

थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दारोगा प्रदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ किठौर मार्ग पर रविवार रात गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली की अहमदपुरी मार्ग पर कैंटर सवार बदमाशों को घूमते हुए देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिग कर दी लेकिन गोली दूर से होकर निकल गयी। पुलिस ने बल प्रयोग कर फिरोज पुत्र नोफील, शादाब पुत्र रमजान, कुरबान पुत्र सलमुदीन निवासी आशियाना कालोनी मेरठ व जावेद पुत्र शरीफ व शाबिर निवासी गांव दहपा थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ को दबोच लिया। उनके पास से एक तमंचा व चार डंडे व एक कैंटर यूपी 37 एटी 3085 पुलिस ने बरामद हुए। पुलिस जांच में कैंटर भी लूटी हुई मिली और बड़ा हाथ मारने की फिराक में आए हुए थे। आरोपित पशु चोरी भी करते थे। सोमवार सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी