देर रात आइजी ने परखी व्यवस्था

रात दस बजे से लॉकडाउन के चलते व्यवस्था को परखने के लिए आइजी और एसएसपी सड़कों पर निकले। इस दौरान उन्होंने गढ़ रोड से लेकर दिल्ली रोड तक का निरीक्षण किया। इसके बाद आइजी बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:05 AM (IST)
देर रात आइजी ने परखी व्यवस्था
देर रात आइजी ने परखी व्यवस्था

जेएनएन, मेरठ। रात दस बजे से लॉकडाउन के चलते व्यवस्था को परखने के लिए आइजी और एसएसपी सड़कों पर निकले। इस दौरान उन्होंने गढ़ रोड से लेकर दिल्ली रोड तक का निरीक्षण किया। इसके बाद आइजी बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही शुक्रवार रात दस बजे से लॉकडाउन लागू किया गया है। हालांकि जिले में पहले से ही रात आठ बजे से क‌र्फ्यू रहता है। देर रात आइजी प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय साहनी व्यवस्था परखने के लिए एक साथ निकले। पहले वह बेगमपुल पहुंचे और यहां पर पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ मुस्तैद रहने के लिए कहा। इसके बाद वह हापुड़ अड्डा पहुंचे और फिर घंटाघर पर। दोनों ही जगह पर अधिकारियों ने पुलिसर्किमयों से बात कर लॉकडाउन के बारे में जानकारी की। आइजी ने बताया कि रेंज में पूरी तहर से लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। पुलिसकर्मियों को एहतियात के साथ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद आइजी बुलंदशहर की ओर रवाना हो गए।

नोडल अधिकारी ने परखी व्यवस्था

जेएनएन, मेरठ। नगर में शुक्रवार को नोडल अधिकारी पवन कुमार ने गांव कुलंजन व मदारपुरा का निरीक्षण कर स्क्रीनिग कर रहे स्वास्थ्य कर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जानकारी ली। उन्होंने गांव में सफाई व्यवस्था परखी व दिशा निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी ने नगर पालिका, सीएचसी और बिनौली रोड स्थित मंडी पहुंच कर स्क्रीनिग कर रहे कर्मचारियों से जानकारी कर लोगों से पूछताछ की। नोडल अधिकारी शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव मदारपुरा और कुलंजन पहुंचे व गांव में सफाई व्यवस्था देखी। करीब आधा घंटे रुकने के बाद वे सीधे सीएचसी पहुंचे और नगर पालिका होते हुए बिनौली रोड स्थित मोहल्ला मंडी पहुंचे। जहां घर-घर जांच के कर रही आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी की। उन्होंने एसडीएम अमित कुमार भारतीय, बीडीओ सुनित कुमार और सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार, ईओ अमिता वरुण से भी जानकारी कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने नगर की सफाई व्यवस्था देख संतोष जताया। उनके साथ चेयरपर्सन पुत्र शावेज अंसारी के अलावा ब्लाक का स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मी भी रहे।

chat bot
आपका साथी