जेठ ने किया दुष्कर्म, सास-ननंद ने जान से मारने का प्रयास, पति ने दी तलाक की धमकी Meerut News

रिश्ते एक बार फिर कलंकित हो गए। घर में अकेली विवाहिता के साथ जेठ ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। शिकायत करने पर सास और ननद ने गला घोंट कर मारने का प्रयास किया।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 10:20 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 10:20 AM (IST)
जेठ ने किया दुष्कर्म, सास-ननंद ने जान से मारने का प्रयास, पति ने दी तलाक की धमकी Meerut News
मेर‍ठ में एक बार फिर रिश्‍ते हुए कलंकित।

मेरठ, जेएनएन। रिश्ते एक बार फिर कलंकित हो गए। घर में अकेली विवाहिता के साथ जेठ ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। शिकायत करने पर सास और ननद ने गला घोंट कर मारने का प्रयास किया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर गुहार लगाई।

देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले क्षेत्र के ही युवक से हुई थी। कुछ दिन तक तो सब सही रहा लेकिन फिर दहेज की मांग की जाने लगी। दो बार तो मायके वालों ने मांग पूरी कर दी थी। अब ससुराल पक्ष के लोग गाड़ी और पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है। कई बार दोनों पक्षों के लोगों की पंचायती हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पति मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देने की धमकी देता है। गत मंगलवार को वह घर में अकेली थी। तभी जेठ आया और उसे कमरे में खींचने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की।

आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया। सास और ननद को जब उसने घिनौनी हरकत के बारे में बताया तो उन्होंने पिटाई की और फिर गला घोट के मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने उसे बचाया। वह किसी तरह मायके पहुंची और घटना की जानकारी। आरोप है कि देहली गेट थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी कार्यालय में शिकायत के बाद दिवस अधिकारी एसपी क्राइम राम अर्ज ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। 

chat bot
आपका साथी