बेडरूम में पति की मामूली सी हरकत पर इतना भड़क गई पत्नी, बुला ली पुलिस, आपके साथ तो नहीं होती ये बातें
Husband Wife कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में दंपती के बीच अजीबोगरीब मामले को लेकर झगड़ा प्रकाश में आया है। बेडरूम में लगे बिजली के बोर्ड के स्विच को ऑन-ऑफ करने को लेकर दंपती में विवाद इतना बढ़ा की दोनों के बीच गालीगलौज हो गई।
मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में दंपति के बीच अजीबोगरीब मामले को लेकर झगड़ा प्रकाश में आया है। बेडरूम में लगे बिजली के बोर्ड के स्विच को ऑन-ऑफ करने को लेकर दंपती में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की दोनों के बीच गाली गलौज हो गई। पत्नी आठ माह की गर्भवती है। पत्नी ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस पति को हिरासत में ले आई।
यह है मामला
कंकरखेड़ा कस्बा निवासी संप्रदाय विशेष की युवती की शादी हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया जाता है कि पत्नी की उम्र अपने पति से करीब 10 साल अधिक है। दंपती के बीच शादी के बाद से कभी उम्र के फासले को लेकर, तो कभी घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा चल रहा है। पत्नी आठ माह की गर्भवती है। बताया जाता है कि दो दिन पहले दंपती अपने बेडरूम रहे थे। सोते समय पति ने बिजली बोर्ड के स्विच को ऑफ कर दिया। गुस्साई पत्नी उठी और उसने स्विच ऑन कर दिया। स्विच के ऑन-ऑफ को लेकर दंपती के बीच गालीगलौज होने लगी। रात में दंपती के स्वजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। तब लोगों के समझाने पर दंपती शांत हो गए थे।
दोबारा हुआ झगड़ा तो बुला लिय मायके वाले
शुक्रवार को दंपती के बीच दोबारा स्विच ऑन-ऑफ करने पर झगड़ा हो गया। जिसके बाद पत्नी ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पति को पुलिस हिरासत में थाने ले आई। प्रकरण की तहरीर दी है।
थाना पुलिस का कहना है कि दंपती के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता है। दोनों पक्षों के बुजुर्ग लोग समझा कर समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं। बात नहीं बनी तो तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।