पति से कहासुनी के बाद गर्भवती को भी पीटा, बिगड़ी तबीयत

गर्भवती पत्नी को चिकित्सक के पास लेकर जा रहे युवक की बाइक सवार से कहासुनी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 11:11 PM (IST)
पति से कहासुनी के बाद गर्भवती को भी पीटा, बिगड़ी तबीयत
पति से कहासुनी के बाद गर्भवती को भी पीटा, बिगड़ी तबीयत

मेरठ, जेएनएन। गर्भवती पत्नी को चिकित्सक के पास लेकर जा रहे युवक की बाइक सवार से कहासुनी हो गई। उसने फोन करके साथियों को बुला लिया और दंपती पर हमला कर दिया। गर्भवती को भी सड़क पर गिराकर पीटा। इससे गर्भवती की तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रह्मापुरी थाना क्षेत्र समर कालोनी डी ब्लाक निवासी रिजवान आटो चलाता है। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। शनिवार शाम वह पत्नी को डाक्टर के पास ले जा रहा था। साथ में साली आयशा भी थी। कालोनी से निकलते ही सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

नहीं पकड़ा गया हमलावर: क्राइम ब्रांच के सिपाही सौरभ यादव को गोली लगने के मामले में अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर इतश्री कर ली। अभी तक हमलावर आयुष को पकड़ा नहीं है। जानी थाना क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर हरे कृष्णा मंडप है, जिसके मालिक लालकुर्ती निवासी नवीन हैं। 31 दिसंबर की रात मंडप में नये साल की पार्टी चल रही थी। बुलंदशहर का रहने वाला सिपाही सौरभ यादव अपने दोस्त आयुष निवासी मलियाना, भोला रोड के साथ पार्टी में गया था। दरअसल, सौरभ यादव भी मलियाना में मकान खरीदकर परिवार के साथ रहता है। सिपाही की हनक की वजह से आयुष मंडप में ही पिस्टल निकाल कर डांस करने लगा। नये साल के आगमन पर रात को 12 बजे आयुष ने 32 बोर का पिस्टल से हर्ष फायरिग शुरू कर दी। गोली सिपाही सौरभ के पैर में लग गई। सौरभ के भाई भानु प्रताप ने तीन दिन बाद जानी थाने में आयुष के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया।

chat bot
आपका साथी