सहारनपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ राजफाश

Murder In Saharanpur देवबन्द कोतवाली क्षेत्र की तल्हेड़ी पुलिस चौकी के अंर्तगत गांव धर्मपुर सरावगी में गृहक्लेश के चलते पत्नी की गला दबा कर हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:16 PM (IST)
सहारनपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ राजफाश
पत्‍नी की हत्‍या के बाद पती ने की आत्‍महत्‍या।

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरावगी में गुरुवार को एक युवक ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी की गृहक्लेश में हत्या करने के बाद खुदकुशी कर रहा है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। दलीप की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। दस दिन पूर्व ही उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी।

यह है मामला

25 वर्षीय दलीप कुमार के पिता वीर सिंह का निधन हो चुका है। मां विमला उसी के साथ रहती थी। कुछ दिनों से दलीप की मां का 24 वर्षीय पत्नी प्रतिभा के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते दलीप ने गुरुवार सुबह मां को मामा के घर भेज दिया। घर पर दंपती और उनका दस दिन का बेटा था। शाम करीब पांच बजे तक जब पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी और पत्नी नीचे मृत पड़ी थी। सूचना पर देवबंद सीओ रजनीश उपाध्याय और देवबंद कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

इन्‍होंने बताया...

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में दलीप ने लिखा है कि वह गृहक्लेश से परेशान था। इसी के चलते उसने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। दलीप की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। दस दिन पूर्व ही उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी।

chat bot
आपका साथी