बुलंदशहर में अवैध संबंधों के शक में हुई महिला की हत्या, बलकटी से ताबड़तोड़ किये थे वार, पति गिरफ्तार

खानपुर में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया राजफाश। बलकटी से ताबड़तोड़ कर वार कर की थी हत्या। चोला पुलिस ने ग्यारह दिन पूर्व गांव खानपुर में महिला की हत्या में आरोपित उसके पति को गिरफ्तार किया है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:01 PM (IST)
बुलंदशहर में अवैध संबंधों के शक में हुई महिला की हत्या, बलकटी से ताबड़तोड़ किये थे वार, पति गिरफ्तार
बुलंदशहर में अवैध संबंधों के शक में पति ने महिला की बेरहमी से की हत्‍या।

बुलंदशहर, जेएनएन। चोला पुलिस ने ग्यारह दिन पूर्व गांव खानपुर में महिला की हत्या में आरोपित उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी से कहासुनी होने उसकी बलकटी से ताबड़ तोड़ वार कर हत्या की। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह है मामला

एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि गत 11 अक्टूबर को क्षेत्र के गांव खानपुर में अनीता पत्नी गजेन्द्र का रक्तरंजित शव कमरे में मिला था। जबकि घर की कुंडी लगी हुई थी। मामले की जांच के दौरान महिला के सिर में गहरे घाव मिलने पर किसी धारदार हथियार से हमले की बात सामने आयी थी। मृतक के पुत्र सोनू ने अपने पिता गजेन्द्र पुत्र इंदर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो वारदात से पूर्व दो दिन पूर्व ही दिल्ली से अपने पैतृक गांव खानपुर आया था।

मामले में शुक्रवार की सुबह मिली सूचना के आधार पर आरोपित गजेन्द्र को चोला रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव के अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इस संबंध में 11 अक्टूबर को जब उसने पत्नी से गहरी पूछताछ की तो उसने नकार दिया। इसी दौरान विवाद बढऩे पर उसने बलकटी से पत्नी अनीता पर वार कर दिए। जिसके सिर पर गंभीर चोट आने वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। कुछ देर में ही उसके शरीर की हरकत शांत होने पर वह मकान की कुंदी लगाकर भाग निकाला। हत्यारोपित गजेन्द्र की निशानदेही पर गांव के जंगलों से बलकटी को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

chat bot
आपका साथी