जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को सैकड़ों लोग दिल्ली में डालेंगे डेरा

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की माग को लेकर सेव इंडिया जन फाउंडेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता 25 से 30 नवंबर तक दिल्ली में डेरा डालेंगे। इस दौरान कश्मीर से कन्याकुमारी तक के सभी पक्ष-विपक्ष के सासदों और राज्यसभा सदस्यों को उनकेघर-घर जाकर माग पत्र सौंपा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:07 AM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को सैकड़ों लोग दिल्ली में डालेंगे डेरा
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को सैकड़ों लोग दिल्ली में डालेंगे डेरा

मेरठ, जेएनएन। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की माग को लेकर सेव इंडिया जन फाउंडेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता 25 से 30 नवंबर तक दिल्ली में डेरा डालेंगे। इस दौरान कश्मीर से कन्याकुमारी तक के सभी पक्ष-विपक्ष के सासदों और राज्यसभा सदस्यों को उनकेघर-घर जाकर माग पत्र सौंपा जाएगा।

रविवार को गढ़ रोड स्थित सम्राट शॉपिंग मॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सेव इंडिया जन फाउंडेशन के संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जनसंख्या देश की सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या को लेकर पाच वर्षों से अलग-अलग शहरों में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की माग उठाई जा रही है। सड़क पर जागरूकता से लेकर आदोलन व जनसंख्या नियंत्रण के लिए नीति बनाने का काम हो रहा है।

उन्होंने बताया कि 18 नवंबर से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। जनसंख्या पर बिल लाने की माग को तेज करने के लिए 25 से 30 नवंबर तक संगठन के करीब 150 कार्यकर्ता दिल्ली में डेरा डालेंगे। मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों से और उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। सांसदों से अनुरोध किया जाएगा कि अनुच्छेद 370 को हटाने की तरह ही जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए सभी सांसद मिलकर संसद में सार्थक बहस करें। पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के कुंवरपाल प्रधान, अभिनव चौधरी, शुभम कौशिक, अंकुर कुशवाहा, नवीन प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

दिल्ली कूच से पहले कमिश्नरी पार्क में होगा यज्ञ

सेव इंडिया जन फाउंडेशन के संरक्षक डा. प्रदीप शुक्ला ने कहा कि दिल्ली जाने से पहले कमिश्नरी पार्क में भारत माता की प्रतिमा के सामने यज्ञ होगा। इसमें जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करते हुए आहूतियां दी जाएंगी। यज्ञ समाप्ति के बाद दिल्ली कूच करेंगे। रविंद्र मलिक ने कहा कि पांच दिन तक सांसदों को यह बताया जाएगा कि बढ़ते प्रदूषण का कारण भी जनसंख्या वृद्धि ही है।

chat bot
आपका साथी