Hukka Party in Meerut: पांच विभागों के रडार पर आया डगआउट कैफे, हुक्‍का पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल

डगआउट कैफे में शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। यहां पर बड़ी संख्‍या में लड़के-लड़कियां मौजूद थे। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कैफे बंद करा दिया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:43 PM (IST)
Hukka Party in Meerut: पांच विभागों के रडार पर आया डगआउट कैफे, हुक्‍का पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल
Hukka Party in Meerut: पांच विभागों के रडार पर आया डगआउट कैफे, हुक्‍का पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल

मेरठ, जेएनएन। डगआउट कैफे पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मालिक और मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस विभागों ने भी नोटिस जारी कर दिए हैं। पुलिस पहले ही कैफे को बंद करा चुकी है। वहीं, जांच में सामने आया कि कई माह से कैफे मालिक ने कांप्लेक्स मालिक को किराया भी नहीं दिया है।

पांच विभाग कसेगा शिकंजा

गढ़ रोड पर स्थित डगआउट कैफे में हुक्का पार्टी की एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुई थी। इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां मौजूद थे। पुलिस ने मालिक सचिन चौधरी निवासी सरधना और मैनेजर अविनाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही पुलिस ने कैफे को बंद करा दिया था। अब पुलिस के साथ ही पांच विभागों के रडार पर डगआउट कैफे आ गया है। एमडीए, फायर बिग्रेड, जीएसटी और खाद्य आपूर्ति की ओर से भी नोटिस जारी हुआ है। सभी विभाग अब अनुमति की जांच करेंगे। वहीं, पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मार्च के बाद से ही सचिन ने किराया नहीं दिया था।

अभी तक किसी ने क्यों नहीं ली सुध

बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने साल से डगआउट कैफे चल रहा था, लेकिन कभी कार्रवाई नहीं हुई। कई बार यहां पर मारपीट से लेकर हुक्का बार की वीडियो तक वायरल हुई थी। हाल में ही तीन दिन में दो बार मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया। अब अन्य विभाग भी कैफे की पूरी कुंडली खंगाले की बात कर रहे हैं।

दिल्ली रोड के एक होटल का वीडियो वायरल

रविवार को दिल्ली रोड के एक होटल का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कम उम्र का लड़का और लड़की एक साथ बैठे हैं। आसपास धुआं उड़ रहा है। लड़का भी एक के बाद एक कश ले रहा है। कोई उनकी वीडियो बना रहा है। दिनभर यह वीडियो कई ग्रुपों में चलती रही, जिसे लोग हुक्का बार की पार्टी से जोड़ते रहे। वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि मामले उनके संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत करता है, तो कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी