मेरठ में भाजपा नेता कमल दत्‍त की तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाब,पार्टी में गया बड़ा संदेश Meerut News

मेरठ में भाजपा के नेता कमल दत्‍त शर्मा की तिरंगा यात्रा में गजब की भीड़ नजर आई। कार्यकर्ता भी पूरे उत्‍साह में दिखे। यात्रा को विधायक सत्यप्रकाश डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी डॉ सोमेंद्र तोमर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने हरी झंडी दिखायी।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 03:06 PM (IST)
मेरठ में भाजपा नेता कमल दत्‍त की तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाब,पार्टी में गया बड़ा संदेश Meerut News
मेरठ में रविवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार नेता कमलदत्त शर्मा के नेतृत्व में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा डॉ आंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुई, जहां पार्टी नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा दिल्ली रोड स्थित श्रीराम पैलेस से निकली, जिसे विधायक सत्यप्रकाश, डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी, डॉ सोमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने हरी झंडी दिखायी। इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

यह रूट रहा यात्रा का

बड़ी संख्या बाइक सवार रैली में शामिल हुए। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से गूंज के साथ यात्रा आगे बढ़ी। यहां से यात्रा दिल्ली चुंगी, शारदा रोड, मेट्रो प्लाज़ा, रेलवे स्टेशन चौक, घंटाघर, छतरी पीर, बुढ़ाना गेट, ईव्‍ज चौराहा और शंकर आश्रम होते हुए भीम राव अम्बेडकर चौक गयी, जहां उनकी मूर्ति का माल्यापर्ण किया गया। वहां पर पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और विवेक रस्तोगी ने रैली को सम्बोधित करते हुए समापन किया। इसी बहाने कमल दत्‍त ने अपनी सियासी ताकत भी दिखाई।

chat bot
आपका साथी