महामारी से जंग में कैसे लड़े निगम के योद्धा, इसके भी मिलेंगे अंक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार के सर्वेक्षण में स्वच्छता क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:30 AM (IST)
महामारी से जंग में कैसे लड़े निगम के योद्धा, इसके भी मिलेंगे अंक
महामारी से जंग में कैसे लड़े निगम के योद्धा, इसके भी मिलेंगे अंक

मेरठ,जेएनएन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार के सर्वेक्षण में स्वच्छता के साथ-साथ कोरोना मैनेजमेंट के मापदंड पर भी निगम का आकलन किया जाएगा।

कोरोना मैनेजमेंट के आकलन के लिए 200 अंक दिए जाएंगे। सर्वेक्षण गत वर्ष की तरह ही कुल 6000 अंक का होगा। इसमें ओडीएफ पर निगम को अधिक काम करना होगा। क्योंकि इसके आकलन के लिए 200 अंक निर्धारित कर दिए गए हैं। सर्टिफिकेशन के लिए 1800 अंकों को बढ़ाकर 2000 अंक का कर दिया गया है। सर्विस लेवल प्रोग्रेस 2400 अंक का रहेगा। जबकि सिटीजन वायस 1800 अंक से घटकर 1600 अंक का रह गया है। कोरोना मैनेजमेंट सिटीजन वायस के साथ ही रखा गया है। कोरोना मैनेजमेंट में नगर निगम के फ्रंटलाइन वर्कर, टीकाकरण, बीमा, कोरोना से बचाव, दवा, जांच और उपकरण की स्थिति सर्वेक्षण में रखा गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में वार्डो की रैंकिंग जारी करनी होगी। सम्पत्ति की लोकेशन को जियो टैग करना होगा। सार्वजनिक स्थलों और समारोहों में उत्सर्जित कचरे के निस्तारण को शून्य पर लाना होगा। डिजिटल निगरानी की व्यवस्था बढ़ानी होगी। स्वच्छता के लिए निगम की ये है तैयारी

- खुले खत्ते समाप्त करने पांच कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

- खुले खत्ते समाप्त करने 20 प्रमुख ढलावघरों को कवर्ड किया जाएगा।

- 25 सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय आउटसोर्स पर दिए जाएंगे।

- शहर के दो जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन निजी हाथों में जाएगा।

- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज की वसूली होगी।

- अमृत योजना की 86.56 किमी नई सीवर लाइन चालू की जाएगी।

- बच्चा पार्क से हापुड़ रोड कमेलापुल तक सीवर लाइन साफ होगी।

- गांवड़ी में फ्रेश कूड़े के निस्तारण का प्लांट लगाया जाएगा।

- भवनों के मलबे के निस्तारण को सी एंड डी वेस्ट प्लांट लगेगा।

- छतरी पीर तिराहे से किशनपुरी तक नाला ढका जाएगा।

- गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित पालीथिन की रोकथाम को जुर्माने की कार्रवाई होगी।

- बहुत जल्द 220 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शुरू होगा।

- तीन बड़े नालों का गंदा पानी बायोरेमेडिएशन तकनीक से साफ किया जाएगा।

- खुली जगह की आबोहवा शुद्ध बनाने बड़े पैमाने पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। इन्होंने कहा-

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए निगम तैयार है। गार्बेज फ्री सिटी रेटिग के लिए कूड़ा उठान व निस्तारण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बहुत सारे काम प्रस्तावित किए हैं। इनमें से कई काम दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे और कई काम शुरू हो जाएंगे। इससे स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों को पूरा किया जा सकेगा।

मनीष बंसल, नगर आयुक्त।

-----

200 अंक कोरोना मैनेजमेंट के आकलन के लिए के दिए जाएंगे

6000 अंक का होगा स्वच्छता सर्वेक्षण इस बार भी

2400 अंक का रहेगा सर्विस लेवल प्रोग्रेस

1600 अंक का रह गया सिटीजन वायस

chat bot
आपका साथी