सर्दी में पेट की बीमारियां भी दूर करता है गर्म पानी, जानिए मेरठ के एक्‍सपर्ट की राय Meerut News

सर्दियों शुरू हो चुकी है। दिनोंदिन तापमान में गिरावट आ रही है। ऐसे में बेहतर सेहत के लिए गर्म पानी का उपयोग बेहद असरकारी रहता है। गर्म पानी पीने के फायदे तो आयुर्वेद में भी बताए गए और आमतौर पर भी सभी गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:30 AM (IST)
सर्दी में पेट की बीमारियां भी दूर करता है गर्म पानी, जानिए मेरठ के एक्‍सपर्ट की राय Meerut News
इनदिनों ठंडा पानी आंतों में मौजूद भोजन को साफ नहीं कर पाता है।

मेरठ, जेएनएन। सर्दी के मौसम में ठंडा पानी पीना सेहत के हानिकारक हो सकता है। गर्म पानी पीने के फायदे तो आयुर्वेद में भी बताए गए और आमतौर पर भी सभी गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि ठंडा पानी आंतों में मौजूद भोजन को साफ नहीं कर पाता है और इससे कब्ज की समस्या रहती है। जबिक सर्दी के मौसम में तो गर्म पानी पीना और भी लाभकारी है। जब घी और तेल का सेवन अधिक होता है। ऐसे में ठंडा पानी पीना काफी नुकसानदायक होता है।

पेट की समस्या का बड़ा कारण है ठंडा पानी

सर्दी के मौसम में ठंडा पानी पीने से कब्ज की समस्या हो जाती है, क्योंकि ठंडा पानी आंतों में मौजूद भोजन को साफ नहीं कर पाता हैै। इसलिए खाने के कुछ देर बाद गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा सर्दी के मौसम में ठंडा पानी पीने से पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे

- गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया सुचारू रहती है। साथ ही विषाक्त पदार्थ भी आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

- गर्म पानी पीने से प्यास भी कम लगती है।

- गर्म पानी पीने से वजन भी कम होता है।

- सर्दियों में साइनस के मरीजों को गर्म पानी पीने से आराम मिलता है।

- सर्दी में ठंडा पानी दांतों को भी कमजोर करता है।

- सर्दी के मौसम में गर्म पानी पीने से मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है।

- गर्म पानी पीने से खून का संचार सुचारू रूप से होता है।

- सर्दी में गुनगुना पानी पीने से एनर्जी बनी रहती है।

- गर्म पानी पीने से मांसपेशियों की ऐठन भी दूर हो जाती है।

इनका कहना है

सर्दी के मौसम में यदि खानपान में सही तौर पर बदलाव कर लिया जाए तो मौसमी बीमारियों के साथ ही सर्दी से भी बचाव किया जा सकता है। सर्दी के मौसम में गर्म पानी काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने जहां पेट की समस्याओं से निजात मिलती है, वहीं सर्दी जुकाम भी नहीं होता है।

- डा. गीतिका ग्रोवर खानपान विशेषज्ञ मेरठ

chat bot
आपका साथी