उम्मीद : महामारी पर जल्द पाएंगे विजय

कोविड 19 की इस महाभयंकर दूसरी लहर में काव्य कुल से जुड़े कवि सहायता कार्य में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 07:15 PM (IST)
उम्मीद : महामारी पर जल्द पाएंगे विजय
उम्मीद : महामारी पर जल्द पाएंगे विजय

मेरठ,जेएनएन। कोविड 19 की इस महाभयंकर दूसरी लहर में काव्य कुल से जुड़े कवि सहायता कार्य में लगे हैं। इन्हीं में से कुछ प्रतिनिधि कवियों ने मंगलवार देर शाम कुमार मुनीश अक्स के आनलाइन पटल काव्य ब्रह्मास्त्र पर रेंज आफ लाइट इन द डार्कनेस आफ कोविड-19, नामक परिचर्चा में भाग लिया।

परिचर्चा में आगरा से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री डा. रुचि चतुर्वेदी ने बताया कि काव्य कुल दिन रात कोविड रोगियों की देखरेख में लगा हुआ है।

औरैया से जी न्यूज फेम कवि प्रोफेसर अजय अंजाम ने बताया कि इस बार सहायता के लिये सोशल मीडिया (फेसबुक,व्हाट्सएप्प,ट्विटर आदि) का भी प्रयोग सूचनाओं के आदान प्रदान के लिये किया जा रहा है। नोएडा की कवयित्री पल्लवी त्रिपाठी ने इस पवित्र उद्देश्य से किये जा रहे कार्य में आ रही बाधाओं के बारे में चर्चा की। मगर तमाम बाधाओं के बावजूद कोविड-19 के खिलाफ लड़ने की काव्य कुल की प्रतिबद्धता को दोहराया।

आगरा से ही से कवयित्री भूमिका जैन भूमि ने आम जनता से इस पवित्र अनुष्ठान में जुड़ने की अपील की और कहा कि काव्य कुल की इस पहल को आम जनता का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। देवास की कवयित्री आरती अक्षय गोस्वामी ने बताया कि काव्यकुल की इस मुहिम का उद्देश्य जाति,धर्म व अमीर,गरीब आदि को न देख कर सम्पूर्ण मानव जाति को इस भीषण आपदा से मुक्त कराने में सहायता करना है।

अंत में प्रतिनिधि कवियों और कवयित्रियों ने कोविड 19 के कारण जान गंवाने वाले काव्यकुल के लोगों तथा अन्य देशवासियों को श्रद्धांजलि अíपत की और सहायता कार्य में लगे काव्यकुल के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही यह उम्मीद जताई कि शीघ्र ही हमारा देश वायरस जनित इस महामारी पर विजय पा लेगा।

chat bot
आपका साथी