Honour Killing: मेरठ में बहन की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले युवक के साथ चली गई थी किशोरी

यहां सरधना में एक किशोरी रिश्तेदारी में आए युवक के साथ चली गई थी। दो दिन बाद ही पुलिस ने उसे मथुरा से बरामद कर लिया। तभी से किशोरी का भाई गुस्से में थे। शुक्रवार रात गुस्‍साए भाई ने तमंचे से गोली मारकर बहन की हत्या कर दी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:30 AM (IST)
Honour Killing: मेरठ में बहन की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले युवक के साथ चली गई थी किशोरी
किशोरी दो दिन बाद मथुरा से बरामद हुई थी, तभी से भाई गुस्से में था।

मेरठ, जेएनएन। Honour Killing चार दिन पहले एक किशोरी गांव में रिश्तेदारी में आए युवक के साथ चली गई थी। दो दिन बाद ही पुलिस ने उसे मथुरा से बरामद कर लिया। तभी से किशोरी का भाई गुस्से में थे। शुक्रवार रात उसने तमंचे से गोली मारकर बहन की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी भिजवा दिया। मृतका के ताऊ ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।

यह है पूरा मामला

जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव निवासी युवक की सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव में ननिहाल है। उसका आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान उसका प्रेम-प्रसंग गांव निवासी चंचल से हो गया। इसकी जानकारी जब स्वजन को लगी तो उन्होंने उसका घर से निकलना बंद कर दिया था। बताया गया कि चार दिन पहले वह युवक के साथ चली गई थी। स्वजन ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया था। दो दिन बाद पुलिस ने किशोरी को मथुरा के भावनुपर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया था। किशोरी के ताऊ अमर पाल ने बताया कि तभी से उसका भाई शेखर नाराज चल रहा था। शुक्रवार देर रात घर में भाई बहन और उनकी मां थी। रात को शेखर ने चंचल के गले पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गोली चलने की बात पुलिस को बताई।

आरोपित को जल्‍द पकड़ेगी पुलिस

सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। किशोरी घर में मृत पड़ी थी। शव को मर्चरी भेज दिया। ताऊ ने आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि चार दिन पहले लड़की प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। शुक्रवार को उसके भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को पकडऩे के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी