History Sheeter Vikas Dubey: फरीदाबाद से निकलकर भागेे विकास दुबे की पश्चिम उप्र में छिपने की आशंका, जिलेभर में अलर्ट

मंगलवार की रात फरीदाबाद में विकास दुबे की लोकेशन मिली थी लेकिन जैसे ही एसटीएफ नोएडा और सीआईए फरीदाबाद हरियाणा ने संयुक्त रूप से दबिश दी तो विकास दुबे वहां से 10 मिनट पहले निकल गया

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:33 PM (IST)
History Sheeter Vikas Dubey: फरीदाबाद से निकलकर भागेे विकास दुबे की पश्चिम उप्र में छिपने की आशंका, जिलेभर में अलर्ट
History Sheeter Vikas Dubey: फरीदाबाद से निकलकर भागेे विकास दुबे की पश्चिम उप्र में छिपने की आशंका, जिलेभर में अलर्ट

बुलंदशहर, जेएनएन। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे की तलाश अब पश्चिम यूपी में भी शुरू हो गई है। मंगलवार की रात फरीदाबाद में विकास दुबे की लोकेशन मिली थी, लेकिन जैसे ही एसटीएफ नोएडा और सीआईए ( क्रिमिनल इंवेस्टिंग एजेंसी) फरीदाबाद हरियाणा ने संयुक्त रूप से दबिश दी तो विकास दुबे वहां से 10 मिनट पहले ही निकल गया। जबकि उसका एक साथी गिरफ्तार हुआ है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने पश्चिम यूपी के सभी जिलों के कप्तानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि फरीदाबाद से भागकर विकास दुबे पश्चिम यूपी के गौतमबुधनगर, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर सहारनपुर आदि किसी भी जिले में शरण ले सकता है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दैनिक जागरण को बताया कि विकास दुबे को लेकर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आदेश जारी किया है कि पश्चिम यूपी के सभी जिलों में विकास दुबे के पांच लाख का इनामी होने के पोस्टर लगाए जाएं। अपने जिले की सीमाओं पर चेकिंग कराई जाए। खासकर जिन जिलों में टोल टैक्स पड़ता है, वहां पर विशेष निगरानी की जाए और पुलिस फोर्स को तैनात किया जाए। बता दें कि जिले में विकास दुबे के पोस्टर लगाने के लिए एसएसपी ने एक हजार पोस्टरों को छपवाने का आदेश दिया है। अब विकास दुबे पर पांच लाख का इनाम है। इसके अलावा एसएसपी बुलंदशहर ने सभी थाना प्रभारियों सीओ और एडिशनल एसपी को निर्देश दिए हैं कि मेरठ, अलीगढ़, गौतमबुधनगर सीमाओं पर पुलिस तैनात की जाए। रात दिन नाकेबंदी करके चेकिंग की जाए।

chat bot
आपका साथी