कांवड़ मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

कांवड़ मार्ग पर जानी कलां गांव के सामने रविवार अल सुबह एक कार सवार हिस्ट्रीशीटर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:15 PM (IST)
कांवड़ मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
कांवड़ मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

मेरठ,जेएनएन। कांवड़ मार्ग पर जानी कलां गांव के सामने रविवार अल सुबह एक कार सवार हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में दिल्ली में कपड़े का कारोबार करता था। पुलिस को शव कार में पड़ा हुआ मिला। पास ही पुलिस को एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को कांवड़ मार्ग पर जानी कलां गांव के सामने कार में शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी में कार से एक आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर मृतक की पहचान 42 वर्षीय मुकीत अहमद निवासी मौजपुर दिल्ली के रूप में हुई। मृतक के सिर में गोली लगी हुई थी। पुलिस को कार के पास से ही एक तमंचा भी मिला। कार पर प्रदेश मंत्री लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मृतक के भाई खुर्शीद की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि मृतक मुकीत अहमद मूल रूप से बिजनौर के उमरी कलां गांव का रहने वाला था। मुकीत बिजनौर जिले का हिस्ट्रीशीटर भी था। वर्तमान में मुकीत परिवार के साथ दिल्ली के मौजपुर में रह रहा था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर आरोपितों को पकड़ लिया जायेगा। वहीं थाने पहुंचे मुकीत के भाई खुर्शीद ने बताया कि मुकीत वर्तमान में मोदी आर्मी से जुड़ा हुआ था और बिजनौर जिले में संगठन का प्रदेश मंत्री था। शनिवार देर शाम अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर मुकीत को कहीं चलने के लिए बोला था। जिसके बाद देर रात मुकीत दिल्ली स्थित घर से कार लेकर गया था। सुबह पुलिस ने फोन कर उन्हे मामले की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी