स्वास्थ्यकर्मियों में दिखा उत्साह, सरधना में 155 को लगा टीका

सरधना क्षेत्र में कोविड वैक्सीन के दूसरे चरण में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 200 स्वास्थ्य कर्मचारियों में से 155 कर्मचारियों को टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:38 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:38 AM (IST)
स्वास्थ्यकर्मियों में दिखा उत्साह, सरधना में 155 को लगा टीका
स्वास्थ्यकर्मियों में दिखा उत्साह, सरधना में 155 को लगा टीका

मेरठ, जेनएन। सरधना क्षेत्र में कोविड वैक्सीन के दूसरे चरण में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 200 स्वास्थ्य कर्मचारियों में से 155 कर्मचारियों को टीका लगाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए दो सौ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सूची भेजी गई थी। जिसमें से 155 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीका लगाया गया। आशाएं, डाक्टर, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

सीएचसी को मिलेगी 24 घंटे बिजली : सीएचसी मवाना को कोविड-19 के तहत आई वैक्सीन के मद्देनजर ऊर्जा निगम द्वारा 24 घंटे बिजली आपूíत की जाएगी। सीएचसी पर वैक्सीन वितरण कक्ष में टीकाकरण के वैक्सीन की वायल रखी हुई है। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर द्वारा ऊर्जा निगम में नियमित बिजली आपूíत के लिए अधिकारियों से कहा था। शुक्रवार को ऊर्जा निगम के जेई बाबूलाल सीएचसी पहुंचे और सीएचसी प्रभारी डा.सतीश भास्कर को बताया कि निगम द्वारा सीएचसी को 24 घंटे बिजली आपूíत की जाएगी।

सुभारती में 355 लोगों को लगा टीका : जानी खुर्द क्षेत्र में कोविड 19 के दूसरे चरण के टीकाकरण में सुभारती अस्पताल के बूथ पर 355 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए बूथ पर पुलिस मौजूद रही। शुक्रवार को सुभारती अस्पताल में कोविड 19 के दूसरे चरण का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए डाक्टरों की टीम वैक्सीन लेकर सुबह नौ बजे बूथ पर पहुंच गई। बूथ पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने टीका लगवाने के लिए आए लाभार्थियों को फोटो आइडी की जांच के बाद ही टीकाकरण के लिए भेजा। टीकाकरण के दौरान 355 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसके बाद सभी को आधे घंटे तक आब्जरवेशन के लिए रखा गया। नोडल अधिकारी डा. आशुतोष की देखरेख में टीकाकरण किया गया।

chat bot
आपका साथी