Health Tips: घरेलू चीजों को मिलाकर बनाया एक ऐसा रस, जिसके नियमित सेवन से तीन महीने में घटाया 23 किलो वजन

मेरठ के संतोष शर्मा ने केवल तीन महीने में 30 किलो वजन सिर्फ एक खास तरह के रस के नियमित इस्‍तेमाल से घटा लिया। उन्‍होंने ने इस रस को बनाने के लिए घरेलू चीजों का ही इस्‍तेमाल किया। जो काफी सस्‍ते में ही बन जाता है और आसानी से भी।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 08:52 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 08:52 AM (IST)
Health Tips: घरेलू चीजों को मिलाकर बनाया एक ऐसा रस, जिसके नियमित सेवन से तीन महीने में घटाया 23 किलो वजन
मेरठ के संतोष शर्मा ने 30 किलो वजन घटाया।

[विवेक राव] मेरठ। हर कोई फिट रहना चाहता है। जिसमें शरीर में किसी तरह की बीमारी न हो। इसके लिए हम अपने तरीके से उपाय भी करते रहते हैं। कोविड के आने के बाद बहुत से लोगों की शारीरिक भागदौड़ कम हुई घर पर लगातार बैठे रहने से उनके वजन भी खूब बढ़े। लेकिन इस दौर में भी कुछ लोगों ने अपने वजन को कम करते हुए अपनी सेहत को पूरी तरह से फिट रखा। मेरठ में शास्त्रीनगर के रहने वाले संतोष शर्मा ने तीन महीने में अपने वजन को करीब 23 किलो कम कर लिया। इसके लिए वह घर पर एक रस बनाकर नियमित रूप से पीते रहे, और योग और अभ्यास को नियमित करते रहे। आइए जानते हैं वह किस रस से अपने वजन को कम कर पाए।

पहले 95 अब 72 किलो

संतोष शर्मा कुछ महीने पहले 95 किलो के थे। अब उनका वजन 72 किलो का है। अपने वजन को नियंत्रित कर उन्होंने अपने जानने वाले को हैरत में डाल दिया है। दरअसल उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव से वजन कम करने का टिप्स लिया। फिर तीन महीने तक लगातार उसे नियमित तौर पर करते रहे। वह बताते हैं कि सुबह पांच बजे उठने के बाद अनुलोम- विलोम, कपालभाति, भ्रस्तिका का अभ्यास करते हैं। फिर घर पर रखे 200 गमलों में खुद पानी भी देते हैं। इससे पूरा शारीरिक श्रम भी हो जाता है।

ये रस वजन घटाने में कारगर

संतोष बताते हैं कि पहले उन्हें ब्लड प्रेशर, थाइराइड, शुगर, हार्ट की दिक्कत थी। वजन घटने के साथ इन सभी बीमारियों को भी नियंत्रित कर पाए। इसके लिए वह एक विशेष प्रकार का रस बनाकर नियमित पीते हैं। इस रस को तैयार करने के लिए उन्होंने नींबू, अदरख, लहसन, प्याज के रस को बराबर मात्रा में लिया, फिर उसे मंद्धिम आंच में पकाते हैं, एक चौथाई रहने पर वह उसे सुरक्षित कर लेते हैं। सुबह उठने के बाद एक चम्मच इस रस का नियमित सेवन किया। आधे घंटे के बाद गर्म पानी पीते हैं। उनका दावा है कि लगातार तीन महीने इस तरह अभ्यास और रस पीने से उनका वजन कम हुआ है। परिणाम देखकर वह खुद दंग हैं।

यह भी करते हैं

चिकित्सक चाहे कुछ भी कहें अपनी सेहत को सही रखने वाले संतोष का कहना है कि सुबह नहाने के बाद सरसो के तेल को नाभि और नाक में लगाने से सांस की समस्या से भी उन्हें राहत मिलती है। उनका मानना है कि योग अभ्यास और इस तरह रसोई में तैयार होने वाले औषधि का कोई साइड इफैक्ट नहीं है। ऐसे में इसे आजमाने में हर्ज कैसा।  

chat bot
आपका साथी