Health Tips Meerut: इन सब्जियों का जूस भले ही लगे बेस्‍वाद लेकिन जानिए इसे पीना आपके लिए कितना है फायदेमंद

Health Tips Meerut मेरठ में खानपान विशेषज्ञ डा. भावना गांधी बतातीं हैं कि शरीर में आंतों की सफाई के लिए जरूरी है बेस्वाद सब्जियों का जूस। हृदय रोग से बचाता है चुकंदर का जूस बालों और त्वचा निखार के लिए पत्ता गोभी का जूस।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:00 PM (IST)
Health Tips Meerut: इन सब्जियों का जूस भले ही लगे बेस्‍वाद लेकिन जानिए इसे पीना आपके लिए कितना है फायदेमंद
सब्‍जियों का जूस सेहत के लिए काफी लाभदायक रहता है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Health Tips Meerut शरीर को स्वस्थ रखने और अंगों को सक्रिय रखने के लिए प्रोटीन और विटामिन के साथ उन पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है, जो फलों और सब्जियों से शरीर को मिलते हैं। फल मीठे होने के कारण उनका जूस पीना आसान और मजेदार होता है। लेकिन सब्जियों के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि सब्जी या तो कड़वी या फिर बेस्वाद होती है। इसलिए उसका जूस पीना किसी को अच्छा नहीं लगता है। सब्जियों का जूस पीना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। जिससे आंतों की सफाई भी आसानी से हो जाती है। खानपान विशेषज्ञ डा. भावना गांधी ऐसी ही कुछ सब्जियों के जूस के बारे में बता रही हैं। जिन्हें पीना काफी फायदेमंद है।

गाजर और पत्ता गोभी का जूस

गाजर का जूस बाजार में भी आसानी से मिल जाता है, और इसमें फेनोलिक यौगिक होते है इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटीआक्सिडेंट और एंटी एंजिंग गुण पाए जाते है। इसके अलावा गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन सहित कैरोटीनायड भी होते है। यह तत्व आक्सीडेटिव क्षति से सेल्स की रक्षा करते है और प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते है। वहीं पत्ता गोभी में विटामिन सह और मैग्नीशियम के साथ ही फोलेट भी होता है। यह त्वचा और बालों की ग्रोथ के लिए भी काफी फायदेमंद है। नियमित तौर पर सब्‍जियों का जूस पीने से फायदा ही मिलता है।

हृदय रोगों से बचाता है चुकंदर का जूस

चुकंदर में विटामिन सी फोलेट फास्फोरस और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन करने से शरीर के भीतर नाइट्रिक आक्साइड की उपलब्धता को बढ़ा देता है। जो हृदय रोगों से बचाने में मदद करता है। साथ ही इससे हाइफरटेंशन और ब्लड संबधी समस्याएं भी दूर होती है। चुकंदर का जूस थोड़ा कड़वा लगता है। इसलिए इसमें काला नमक और नींबू मिलाकर पी सकते हैं। जूस के अलावा चुकंदर को सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि फलों के जूस को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। फलों का सेवन भी हमारे शरीर को स्‍फूर्ति देता है। लेकिन इन सबसे बावजूद सब्‍जियों के जूस का अपना अलग ही महत्‍व है।

chat bot
आपका साथी