Health Tips: मौसम के अनुसार बदले आहार, तिल और मूंगफली से मिलेगा पूरा पोषण,जानें मेरठ की विशेषज्ञ की राय

Health Tips सर्दियों के मौसम में उच्‍च कोटि का पोषण अलसी तिल और मूंगफली के सेवन से हम अपने आहार को और भी बेहतर बना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर तिल में प्रोटीन और एमिनो एसिड भी मिलता है। मेरठ के विशेषज्ञ बता रहीं इसके लाभ।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 12:30 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 01:39 PM (IST)
Health Tips: मौसम के अनुसार बदले आहार, तिल और मूंगफली से मिलेगा पूरा पोषण,जानें मेरठ की विशेषज्ञ की राय
अपने आहार संतुलन बनाकर शरीर का स्‍वस्थ बनाया जा सकता है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Health Tips अब इनदिनों ठंड की शुरुआत हो गई है, ऐसे में मौसम के अनुसार अपने आहार और परिधान को बदलने की जरूरत है। ऐसा करने से हम बीमारियों से बचे रहेंगे। प्रकृति ने हमें आहार के रूप में ऐसी तमाम चीजों को दिया है। जिसमें प्रचुर मात्रा में पोषण तत्‍व हैं। ऐसा ही कुछ उच्‍च कोटि का पोषण अलसी, तिल और मूंगफली से हम प्राप्‍त कर सकते हैं। डायटीशियन डा. भावना गांधी के अनुसार इसका सेवन ठंड में करना और भी उपयोगी हो सकता है। अपने आहार में परिवर्तन करके हम शरीर को स्‍वस्‍थ बना सकते हैं।

तिल जरूर खाएं

ठंड के समय में तिल बहुत ही उपयोगी है। तिल का लड्डू बनाकर आप खा सकते हैं। तिल में विटामिन ई, बी, सी और एफ प्रचुर मात्रा में मिलता है। दांत और हड्डी के लिए तिल बहुत उपयोगी होता है। तिल में प्रोटीन और एमिनो एसिड भी मिलता है। इसके सेवन से कब्‍ज की भी शिकायत नहीं रहती है। इसके उपयोग के और भी कई अन्‍य लाभ शरीर को मिलते हैं।

बादाम से कम नहीं है मूंगफली

डा. भावना गांधी का कहना है कि बादाम की तरह मूंगफली में पौष्‍टिक चीजें पाईं जाती हैं। इसलिए कई बार मूंगफली को बादाम भी कहा जाता है। ठंड में मूंगफली खाना और भी उपयोगी होता है। 100 ग्राम अगर आप मूंगफली लेते हैं तो इसमें करीब एक लीटर दूध के बराबर प्रोटीन भी मिलता है। मूंगफली में चिकनाई नहीं होती है। कैल्‍शियम, फास्‍फोरस, लोहा का यह श्रेष्‍ठ साधन भी है। मूंगफली को भिगोकर या अंकुरित करके खाने से भी कई तरह की बीमारियों से बचाव भी किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में मूंगफली आसानी से उपलब्‍ध भी हो जाती है।

chat bot
आपका साथी