Health Tips: कई रोगों से बचाता हैं सर्दियों में मिलने वाला बथुआ, पढ़ें-मेरठ की खानपान विशेषज्ञ की राय

Health Tips मेरठ में खानपान विशेषज्ञ डा. भावना गांधी बथुए के बीज से होने वाले लाभ की जानकारी दे रही हैं। बथुए के बीज का उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। बथुआ बीज का इस्तेमाल रक्तपित्त को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके कई लाभ हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 12:30 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 02:22 PM (IST)
Health Tips: कई रोगों से बचाता हैं सर्दियों में मिलने वाला बथुआ, पढ़ें-मेरठ की खानपान विशेषज्ञ की राय
इनदिनों बाजार में मिल रहे बथुआ खाने के भी कई लाभ हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Health Tips बाजार में इस समय बथुआ खूब मिल रहा है। इसके पराठे पूरी और रायता बनाया जाता है। जो स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर होते हैं। बथुआ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन के अलावा मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि बथुए के बीज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। खानपान विशेषज्ञ डा. भावना गांधी बथुए के बीज से होने वाले लाभ की जानकारी दे रही हैं। बथुए के बीज का उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। बथुए के बीजों में रक्तपित्त, जोड़ों में दर्द, अनियमित पीरियडस की समस्या दूर होती है। इसके अलावा भी बथुए के बीज के कई फायदे है।

आपको यह करना होगा

बथुआ बीज का इस्तेमाल रक्तपित्त को दूर करने के लिए किया जाता है। नाक कान से खून निकलने की परेशानी से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसके लिए एक से दो ग्राम बथुआ बीज का चूर्ण बनाकर इसे शहद के साथ सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बथुआ खाने से पेट संबंधी बीमारियां भी दूर हो जाती है। जहां तक बथुए की तासीर की बात हैं, तो यह ठंडी होती है। इसमें कई तरह के खनिज लवण भी पाए जाते हैं। इसलिए इसका उपयोग करते कम मसालों का उपयोग करना चाहिए।

पेट के कीड़े निकल जाते हैं

यूरिक एसिड से ग्रसित रोगियों को बथुआ उबालकर खाना चाहिए। यहां तक कि बथुआ के बीज चेहरे के दाग धब्बों को भी दूर करते हैं। इसके बीज को सिल पर अच्छे से पीसकर इसका उबटन तैयार करें और शरीर पर लगाए शरीर में जमा मैल कुछ ही समय में साफ हो जाएगा। बच्चों के पेट में कीड़े हो जाए तो बथुए के बीज पीसकर उसमें शहद मिलाकर खाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं। इसलिए सर्दियों में भरपूर मात्रा में मिलने वाला बथुआ खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहतमंद भी रखता है। 

chat bot
आपका साथी