Health Tips: योग से करें अपनी सांसों को मजबूत, कोविड से बचाव के लिए 68 साल के पंचम ने बनाई कुछ ऐसी दिनचर्या

कोविड के संक्रमण के बीच खुद को आंतरिक रूप से मजबूत रखना बहुत जरूरी है। शारीरिक व्यायाम करने से शरीर को बाहर से मजबूत किया जा सकता है लेकिन योग से शरीर को अंदर से भी मजबूत रखा जा सकता है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:31 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:31 PM (IST)
Health Tips: योग से करें अपनी सांसों को मजबूत, कोविड से बचाव के लिए 68 साल के पंचम ने बनाई कुछ ऐसी दिनचर्या
कोरोना से बचाव के लिए इन्‍होंने ऐसी बनाई योजना।

मेरठ, जेएनएन। कोविड के संक्रमण के बीच खुद को आंतरिक रूप से मजबूत रखना बहुत जरूरी है। शारीरिक व्यायाम करने से शरीर को बाहर से मजबूत किया जा सकता है, लेकिन योग से शरीर को अंदर से भी मजबूत रखा जा सकता है। यही कारण है कि बहुत से लोग अब सुबह उठने के बाद योग का अभ्यास जरूर कर रहें हैं। 68 साल के पंचम सिंह नेगी पिछले कई साल से योग और प्राणायाम के जरिए खुद को स्वस्थ रखे हुए हैं।

आधे घंटे नियमित योगाभ्यास

पंचम सिंह सुबह उठने के बाद आधे घंटे योग और प्राणायाम जरूर करते हैं। इसमें वह उज्जाई प्राणायाम नियमित रूप से करते हैं। इसके करने से गले की खराश, कब्ज अपच, खांसी, बुखार आदि सभी रोग दूर होते हैं। हृदय रोग में भी यह अभ्यास बहुत कारगर होता है। इसके साथ ही वह सूर्य नमस्कार भी करते हैं। सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन होते हैं। जिसे वह 15 से 20 मिनट में पूरा करते हैं। पंचम सिंह का कहना है कि सूर्य नमस्कार करने से मानसिक शारीरिक और आत्मिक बल बढ़ता है। शरीर पूरी तरह से हल्का रहता है। आंखों की ज्योति बढ़ती है। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। दिन भर ताजगी बनी रहती है। किसी भी कार्य में थकावट नहीं महसूस होती है।

सेहत के लिए यह भी जरूरी है

पंचम सिंह बताते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास, शारीरिक व्यायाम तो जरूरी है ही। इसके साथ खानपान को भी ठीक रखना जरूरी है। भूख लगने पर ही भोजन करना चाहिए। जो भी भोजन करें उसे खूब चबा चबाकर खाइए। कई लोग खाना खाते समय अनावश्यक बातचीत करते रहते हैं। यह नहीं करना चाहिए। दिन में दो बार भोजन करने की आदत डालना चाहिए। जहां तक संभव हो अचार, सिरका और मिर्च मसाले, खटाई का प्रयोग से बचना चाहिए। खाना खाने के दौरान पानी पीने से भी बचना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी