मेरठ के लिए खुशखबर.. मिलेंगे 69 करोड़, सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

मेरठ जेएनएन। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। इसके लिए बड़ बज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 09:26 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 09:26 PM (IST)
मेरठ के लिए खुशखबर.. मिलेंगे 69 करोड़, सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
मेरठ के लिए खुशखबर.. मिलेंगे 69 करोड़, सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

मेरठ, जेएनएन। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। इसके लिए बड़ बजट खर्च किया जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने 15वें वित्त आयोग से नए कार्य कराने के तमाम प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन प्रस्तावों पर 69 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। बुधवार को डीएम ने प्रस्तावों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के बजट से होने वाले कायरें के प्रस्तावों को चार श्रेणियों में तैयार किया गया है। जिसमें 50 भवन विहीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए 27 करोड़, पब्लिक हेल्थ यूनिट के दो ब्लाक के निर्माण के लिए 1.61 करोड़, जनपद में स्थिति 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच उपकरणों के लिए 2.47 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। ऐसे ही 125 नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस के लिए 35 करोड़ के बजट के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। बुधवार को सभी प्रस्तावों को डीएम व अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। डीएम के. बालाजी ने प्रस्तावों की समीक्षा कर उन्हें और बेहतर बनाने व सुधार करने के संबंध में निर्देश दिए। प्रस्तावों की समीक्षा बैठक में सीडीओ शशांक चौधरी, एसीएमओ डा. पूजा शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

मनोज कुमार बने अध्यक्ष : यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की मेरठ शाखा के चुनाव के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम कृषि रक्षा अधिकारी सभागार में हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला मंत्री मंजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेहर सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार व ऋषिपाल, कोषाध्यक्ष डोर लाल ने शपथ ग्रहण की। अध्यक्षता अरविंद सोम और संचालन मुकेश कुमार ने किया।-जासं

chat bot
आपका साथी