पर्यावरण संरक्षण के लिए किया हवन-यज्ञ..महत्ता पर की चर्चा

थापर नगर स्थित गोलचक्कर पार्क में पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य सत्यप्रकाश ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कराई। थापर नगर आर्य समाज के प्रधान राजेश सेठी ने बताया कि देशी घी और औषधीय सामग्री का प्रयोग आहुतियां देने में किया गया। दीपावली पर वातावरण को शुद्ध बनाने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 02:08 AM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 02:08 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया हवन-यज्ञ..महत्ता पर की चर्चा
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया हवन-यज्ञ..महत्ता पर की चर्चा

मेरठ, जेएनएन। थापर नगर स्थित गोलचक्कर पार्क में पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य सत्यप्रकाश ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कराई। थापर नगर आर्य समाज के प्रधान राजेश सेठी ने बताया कि देशी घी और औषधीय सामग्री का प्रयोग आहुतियां देने में किया गया। दीपावली पर वातावरण को शुद्ध बनाने की अपील की गई। आचार्य सत्यप्रकाश ने कहा कि यज्ञ वातावरण को शुद्ध करने का उत्तम साधन है। कहा जब यज्ञों का आयोजन होता था तब अति वृष्टि, अति गर्म और व्याधियों का प्रकोप नहीं था। अपर्णा, अरविंद कुमार, मनीष शर्मा, भानु बत्रा, कृष्ण कुमार वर्मा, ऊषा अरोड़ा, श्रेय बत्रा आदि मौजूद रहे।

लालकुर्ती की मलिन बस्ती में बच्चों संग मनाई दीवाली : लालकुर्ती की मलिन बस्तियों में पीयर फाउंडेशन की ओर से खुशियों की दीवाली मनाई गई। संस्था द्वारा पढ़ाए जाने वाले बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति भी दी गई। स्वयंसेवकों ने बच्चों के लिए खेल कार्यक्रम भी आयोजित किए। सैंकड़ों दिए जलाकर मलिन बस्तियों को रोशन किया गया। बच्चों एवं उनके परिवार के लिए पढ़ाई के लिए स्टेशनरी, कलर्स, पेंसिल बाक्स, मिठाइयां, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री भी दिए गए। आदित्य, प्रज्ज्वल, समीरा, काजल, दीपांश, अदिति, शिवोम, आयुष, अविरल, देवांग आदि का योगदान रहा।

बच्चों के साथ दीपावली मनाकर बांटी मिठाई : आवाज फाउंडेशन के सदस्यों ने बुधवार को रंगोली मंडप के निकट स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बच्चों के साथ दीपावली मनाई। साथ ही बच्चों को खाद्य सामग्री और मिठाई भी वितरित की। सचिव सीमा शर्मा ने बच्चों को दीपावली पर्व का महत्व बताया, और उनके घरों के आगे दीपक जलाकर दीपावली पर्व मनाया। इस दौरान अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा और राज शर्मा भी उपस्थित रहे।

बच्चों को बांटे दीपक फल और मिठाई : पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब की टीम ने बुधवार को रंगोली मंडप स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को मिट्टी के दीपक बांटकर उनके साथ दीपावली पर्व मनाया। वहीं विधायक सोमेंद्र तोमर ने गरीब परिवारों को दीपक, फल और मिठाई वितरित की। बच्चों ने जय श्रीराम के नाम का जयघोष किया। इस दौरान निदेशक आयुष और पीयूष गोयल, विपुल सिंघल और आलोक सिसोदिया भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी