मेरठ में किसानों का बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन, पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कृषि कानूनों के विरोध में राजनीति चमका रहे कुछ लोग

कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों की बुद्धि-शुद्धि के लिए चौ. चरण सिंह कमिश्नरी पार्क में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हवन किया गया। भाकियू महिला विंग की पूर्व जिलाध्यक्ष ने कृषि कानूनों को देश और कानून हित में बताया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:47 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:47 PM (IST)
मेरठ में किसानों का बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन, पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कृषि कानूनों के विरोध में राजनीति चमका रहे कुछ लोग
नेहा प्रयास सेवा सदन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम

मेरठ, जेएनएन। कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों की बुद्धि-शुद्धि के लिए चौ. चरण सिंह कमिश्नरी पार्क में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हवन किया गया। भाकियू महिला विंग की पूर्व जिलाध्यक्ष व नेहा प्रयास सेवा सदन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में कृषि कानूनों को देश और कानून हित में बताया गया।

नेहा प्रयास सेवा सदन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा त्यागी ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में रखकर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वह स्वयं भाकियू की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। लेकिन कुछ लोग किसानों को हथियार बनाकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। ऐसे लोगों का नकाब हटाकर उनकी असलियत सामने आनी चाहिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव ताराचंद कौशिक, अर्चना शर्मा, गुलशन शर्मा, जगदीश तेवतिया, सुमन सिह, सिमरन, दिनेश सिंह व अमरीश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी