मुजफ्फरनगर में गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला समेत तीन घायल, सीलिंग टूटने से गिरी थी बंदूक

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में गार्ड के कंधे पर टंगी बंदूक सीलिंग टूटने से फर्श पर गिर गई। सीलिंग टूटने से फर्श पर गिरी थी बंदूक मची अफरातफरी। बालाजी चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई वारदात।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 10:40 PM (IST)
मुजफ्फरनगर में गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला समेत तीन घायल, सीलिंग टूटने से गिरी थी बंदूक
गार्ड की बंदूक से चली गोली महिला समेत तीन घायल।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शहर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में गार्ड के कंधे पर टंगी बंदूक सीलिंग टूटने से फर्श पर गिर गई, जिससे चली गोली में एक महिला समेत तीन लोग पैरों में छर्रे लगने से घायल हो गए। इससे बैंक में अफरातफरी भी मच गई थी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह है मामला

शहर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी चौक पर इंडियन ओवरसीज बैंक है। बैंक में अंबा विहार निवासी मेहंदी हसन बतौर गार्ड तैनात हैं। बुधवार दोपहर बाद बैंक की सीलिंग टूटने के कारण गार्ड की बंदूक कंधे से फर्श पर गिर गई, जिससे गोली चल गई। इस दौरान बैंक में आई मल्हूपुरा निवासी रूबीना, आनंदपुरी निवासी गौरव और मखियाली निवासी मनु चौधरी पैरों में छर्रे लगने से घायल हो गए। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार और शहर कोतवाल संतोष यादव घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बैंक के गार्ड, घायल और अन्य लोगों से जानकारी ली। इसके अलावा पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जानकारी मिलने पर घायलों के स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे। शहर कोतवाल संतोष त्यागी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

हो सकता था बड़ा हादसा

गनीमत रही की गोली ऊपर की ओर नहीं चली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे की बंदूक फर्श पर गिरी तो उससे निकली गोली वहां बैठी महिला और अन्य लोगों के पैर में लगी। अगर गोली ऊपर की ओर चलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

chat bot
आपका साथी