घर की छत पर इस तरह उगाएं गुणकारी पपीता, गमले में भी लगा सकते हैं

मेरठ के विज्ञानियों ने पपीते की ऐसी किस्म विकसित की है। जिसे आप किचन गार्डन या घर की छत पर उगा सकते हैं। पपीते में गुणकारी पोषक तत्वों की भरमार होती है। चिकित्सक मधुमेह के रोगियों को भी पपीता खाने की सलाह देते हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 05:35 PM (IST)
घर की छत पर इस तरह उगाएं गुणकारी पपीता, गमले में भी लगा सकते हैं
किचन गार्डन या घर की छत पर उगा सकते हैं पपीता।

मेरठ, जेएनएन। विज्ञानियों ने पपीते की ऐसी किस्म विकसित की है। जिसे आप किचन गार्डन या घर की छत पर उगा सकते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर योगेश राजभर ने बताया कि यह किस्म 22 से 30 सेंटीमीटर ऊंची होती है। इसे लगाने के लिए कम जगह की आवश्यकता होती है। यह प्रजाति एक साल में फल देने लगती है। इसे गमले में भी लगाया जा सकता है। पपीते में गुणकारी पोषक तत्वों की भरमार होती है। चिकित्सक मधुमेह के रोगियों को भी पपीता खाने की सलाह देते हैं। कैरोटिन ग्रुप का विटामिन ए इसमें प्रचुर मात्रा में होता है। कार्बोहाइड्रेट भी इसमे अच्छी मात्रा में होता है। प्रोटीन और खनिज लवण भी इसमें होता है। इसमें पेपेन नामक पोषक पदार्थ भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह प्रोटीन के पाचन में जरूरी होता है। पेपेन से पेप्सीन एंजाइम प्राप्त होता है, यह प्रोटीन को अमीनो एसिड में बदल देता हैं। पपीते पौधे में चीरा लगाने पर निकलने वाला सफेद पदार्थ ही पेपेन होता है। यह दवा बनाने में भी काम आता है।

chat bot
आपका साथी