Gram Panchyat By Poll: प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, कल होगा मतदान, आज रवाना हो जाएंगी पोलिंग पार्टियां

शनिवार को पंचायत उपचुनाव के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। वेस्‍ट यूपी के मेरठ और आसपास के जिलों में पोलिंग पार्टी आज शुक्रवार शाम को संबंधित बूथों पर पहुंच जाएगी। प्रशासन ने बूथों पर कोविड गाइडलाइन का करना भी सुनिश्‍चित किया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 01:30 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 01:30 PM (IST)
Gram Panchyat By Poll: प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, कल होगा मतदान, आज रवाना हो जाएंगी पोलिंग पार्टियां
मेरठ में 72 मतदेय स्थलों को 9 जोन में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात।

मेरठ, जेएनएन। Gram Panchyat By Poll कल यानी शनिवार को पंचायत उपचुनाव के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। वेस्‍ट यूपी के मेरठ और आसपास के जिलों में पोलिंग पार्टी आज शुक्रवार शाम को संबंधित बूथों पर पहुंच जाएगी। उपचुनाव के लिए वोटिंग शनिवार की सुबह से शुरू हो जाएगी। मेरठ जनपद में 72 मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए 400 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी पोलिंग पार्टियों में लगाई गई है। 12 ब्लाकों के सभी मतदेय स्थलों को 9 जोन में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।

2200 पद हैं खाली

इसके पूर्व पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया के बीच में ही गुरुवार को मेरठ के जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक सिन्हा का तबादला प्रयागराज कर दिया गया। मेरठ जनपद की ग्राम पंचायतों में एक प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए 12 जून शनिवार को मतदान कराया जाना है। मेरठ जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य के लगभग 2200 पद खाली रह गए थे। जिनमें से अधिकांश पदों पर उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान केवल एक एक नामांकन पत्र ही जमा होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। बचे पदों पर शनिवार 12 जून को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

मुजफ्फरनगर में प्रधान के दो व सदस्य के 83 पदों पर मतदान

मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव के बाद रिक्त रह गई ग्राम पंचायत सदस्य के 83 पदों पर शनिवार को मतदान होगा। इसके साथ ही दो नवनिर्वाचित प्रधान की मौत के बाद रिक्त हुई सीटों पर भी मतदान होगा, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के तेहरे भाई जितेंद्र बालियान व ग्राम पंचायत बरला की प्रधान की कोरोना से मौत हो गई थी। इन दोनों गांव में मतदान होगा। इसके साथ ही मोरना ब्लॉक के भोपा में वार्ड 36 पर बीडीसी सदस्य पद पर चुनाव होगा। प्रशासन ने चुनाव संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ली है। पोलिंग पार्टी आज शाम को बूथों पर पहुंच जाएगी।

chat bot
आपका साथी